उत्तर प्रदेश कांग्रेस के यूपी चीफ राज बब्बर ने शुक्रवार को एक निजी चैनल को साक्षात्कार दिया, जिसमें उन्होंने महागठबंधन समेत कई सवालों के जवाब दिये।

सपा की विकास रथ पर हमला:

  • राज बब्बर ने अपने साक्षात्कार में समाजवादी पार्टी की 3 नवम्बर से शुरू हुई विकास रथयात्रा पर तंज कसा।
  • उन्होंने कहा कि, सपा ने लोहिया के नाम पर विकास यात्रा निकाली थी।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, लोहिया नाम की रथ यात्रा लोहिया पथ पर ही रुकी।

प्रशांत पार्टी के रणनीतिकार नहीं:

  • इंटरव्यू में राज बब्बर ने प्रशांत किशोर की भूमिका पर जवाब दिया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, प्रशांत किशोर राजनीतिक विचार को आगे बढ़ाने के लिए प्रशांत आये हैं।
  • राज बब्बर ने आगे ये भी कहा कि, प्रशांत किशोर पार्टी के रणनीतिकार नहीं है।
  • वहीँ उन्होंने ये भी कहा कि, कांग्रेस गिनतियों के लिए गठबंधन नहीं करेगी।

2017 और आज की लड़ाई लड़ रहे हैं:

  • अपने इंटरव्यू में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, 2017 और आज की लड़ाई लड़ रहे हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, कभी-कभी राजनीति लोकनीति होती है।
  • वहीँ गठबंधन के सवालों पर राज बब्बर अपने जवाब बदलते दिखाई दिए।
  • उन्होंने एक बार फिर गठबंधन के सवाल पर कहा कि, कांग्रेस गंभीरता से जो विचार करेगी, वही होगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें