कांग्रेस नेता एवं बॉलीवुड फिल्म अभिनेता राज बब्बर (Raj Babbar) के बेटे प्रतीक बब्‍बर (Prateik Babbar) की 22 जनवरी 2019 को शादी मोहनलालगंज स्थित एक रिसोर्ट में थी। दो दिन की शादी की रस्म के दूसरे दिन राजनेताओं का जमावड़ा सुबह से ही लगना शुरू हो गया। कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उनका कांग्रेस के नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। बता दें कि प्रतीक ने लखनऊ में अपनी बचपन की दोस्त और गर्लफ्रेंड सान्या सागर के साथ दो रस्‍मों से शादी की। पिछले साल ही दोनों की सगाई हुई थी। प्रतीक राज बब्‍बर की दूसरी पत्‍नी एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के बेटे हैं। बीते रोज दोनों की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी हुई थी। जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]मुंबई में रखा जाएगा रिसेप्‍शन [/penci_blockquote]
शादी मोहनलालगंज स्थित एक रिसोर्ट में है। प्राइवेट सेरेमनी में होने वाली शादी की ये रस्‍में दो दिनों तक चली। इसमें दो रस्‍मों के अनुसार शादी हुई। इसके बाद मुंबई में रिसेप्‍शन रखा जाएगा। हल्दी और मेहंदी सेरेमनी सान्या के फार्महाउस में ही रखी गई थी। जिसमें करीबी लोग मौजूद थे। इस शादी में कई बड़े नेताओं का जमावड़ा लखनऊ में लगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, बसपा अध्यक्ष मायावती, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ ही कई राज्यों के मुख्यमंत्री इस वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। बसपा अध्यक्ष मायावती के इस कार्यक्रम में पहुंचने की चर्चाएं राजनीतिक गलियारे में तेजी से चल रही हैं। आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू चार्टर्ड प्लेन से लखनऊ आ रहे हैं, उनके भी इस वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने की चर्चाएं हैं। उनकी मुलाकात अखिलेश यादव से भी हो सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा आदि भी इस शादी समारोह में शामिल होंगे।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]बहुजन समाज पार्टी के नेता की बेटी हैं सान्या सागर[/penci_blockquote]
प्रतीक और सान्या बचपन के दोस्त हैं। दोनों का फिल्मों के प्रति प्‍यार उन्‍हें एक-दूसरे के करीब ले आया। दोनों ने डेटिंग करनी शुरू कर दी और धीरे-धीरे प्‍यार परवान चढ़ने लगा। 32 साल के प्रतीक बब्बर को फिल्‍म बागी 2, एक दीवाना था, जाने तू या जाने ना आदि फिल्‍मों के बाद सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्‍म छिछोरे में देखा जाएगा। प्रतीक बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्शन के साथ लिव इन में रह चुके हैं। लेकिन दोनों कि रिश्ता टूट गया। एमी ने कुछ दिन पहले ही अपने ब्वॉयफ्रेंड से सगाई की है। प्रतीक बब्‍बर की दुल्‍हन सान्‍या सागर राजनैतिक परिवार से ताल्‍लुक रखती हैं। उनके पिता पवन सागर बहुजन समाज पार्टी के लीडर हैं। सान्या सागर निफ्ट से स्नातक हैं। वह फिल्म निर्माण में डिप्लोमा के लिए लंदन फिल्म एकेडमी जा चुकी हैं। सान्‍या सागर पेशे से राइटर, डायरेक्‍टर और एडिटर हैं।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें