उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार 4 जनवरी से ‘यूपी प्रवासी सम्मेलन’ की शुरुआत होने जा रही है, यह आयोजन तीन दिवसीय होगा।

मुख्यमंत्री अखिलेश करेंगे उद्घाटन:

  • राजधानी लखनऊ में बुधवार 4 जनवरी को ‘यूपी प्रवासी सम्मेलन’ की शुरुआत होने जा रही है।
  • यह आयोजन तीन दिवसीय होगा।
  • कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे।
  • सम्मेलन का आयोजन लखनऊ स्थित ताज होटल में किया जायेगा।

प्रवासी भारतीयों को CM करेंगे सम्मानित:

  • सूबे की राजधानी लखनऊ में बुधवार से तीन दिवसीय प्रवासी सम्मेलन की शुरुआत की जा रही है।
  • जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव किया जायेगा।
  • कार्यक्रम 4-6 जनवरी के बीच आयोजित किया जायेगा।
  • उद्घाटन समारोह के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों को सम्मानित भी करेंगे।

मुख्यमंत्री अखिलेश के पहुंचने में संदेह:

  • उत्तर प्रदेश में 4 जनवरी से प्रवासी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
  • जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री अखिलेश द्वारा किया जाना चाहिए।
  • हालाँकि, मुख्यमंत्री अखिलेश के कार्यक्रम में पहुँचने पर सन्देह बना हुआ है।
  • ज्ञात हो कि, समाजवादी परिवार और पार्टी मौजूदा समय में आंतरिक कलह से गुजर रही है।
  • पार्टी और परिवार में चल रहे घमासान के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश अपना कार्यक्रम रद्द भी कर सकते हैं।
  • हालाँकि, समाजवादी पार्टी की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।

ये भी पढ़ें: चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस, यूपी चुनाव तारीख की हो सकती है घोषणा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें