विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया हिंदू हेल्पलाइन संस्था की सातवीं अखिल भारतीय बैठक में शामिल होने के लिए मथुरा पहुंच हैं। वृंदावन में होने वाली दो दिवसीय बैठक में 38 प्रांतों के 150 से अधिक प्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तोगड़िया शुक्रवार शाम हो ही मथुरा पहुंच गये थे। कार्यक्रम से पहले प्रवीण तोगड़िया ने नोटबंदी पर अपनी राय रखी।

  • 26 और 27 नवंबर को यहां बैठक में हिंदूओं की समस्याओं और उनके निराकरण पर मंथन किया जाएगा।
  • नोटबंदी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए तोगड़िया ने कहा कि मैं डॉक्टर हूं, कोई अर्थशास्त्री नहीं।
  • उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार जल्दी ही समस्या को कोई हल ढूंढ लेगी।
  • तोगड़िया ने कहा कि अगर हिन्दू समाज संगठित रहता है तो हर समस्या का समाधान मिल सकता है।

देश में 17 करोड़ लोग भूखे सोते हैंः

  • विहिप नेता ने अपने बयान में कहा कि देश में 17 करोड़ लोग भूखे सोते हैं।
  • इसके निराकरण के लिए विहिप एक मुट्ठी अनाज योजना शुरु करने जा रही है।
  • जिसके तहत प्रत्येक घर से एक मुट्ठी अनाज लिया जाएगा।
  • योजना के जरिए एकत्रित अनाज को गरीबों में बांटा जाएगा।
  • उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद यह योजना शुरू कर रहा है जिससे कि देश के गरीब लोगों को भोजन मिल सके।
  • तोगड़िया ने बताया कि विहिप हिन्दू हेल्पलाइन के जरिए समाजसेवा का कार्य करेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें