Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

प्रवीर कुमार को नॉएडा अथॉरिटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया, रमारमण की विदाई!

प्रवीर कुमार को नॉएडा अथॉरिटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया जबकि रमारमण की विदाई हो गई। प्रवीर कुमार यमुना अथॉरिटी के सीईओ भी रहेंगे।ज्ञात हो कि मुख्य सचिव की होड़ में शामिल होने वाले प्रवीर कुमार की जगह दीपक सिंघल को इस पद पर नियुक्त कर दिया गया था।

इसके पहले एक विवादित वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के कारण प्रवीर कुमार मुख्य सचिव बनते-बनते रह गए थे और आलोक रंजन के बाद खाली हुए इस पद पर दीपक सिंघल को नियुक्त कर दिया गया था जबकि कार्यकारी मुख्य सचिव का कार्यभार प्रवीर कुमार ही सम्भाल रहे थे।

महत्वपूर्ण प्राधिकरणों के मुख्य पद पर रहने का कीर्तिमान स्थापित कर चुके रमारमण नॉएडा अथॉरिटी के सीईओ बने रहेंगे। इनको मायावती ने नियुक्त किया था और सत्ता परिवर्तन के बाद भी ये अपने पद पर बने हुए थे। प्रदेश में दो दर्जन पदाधिकारियों का स्थानांतरण हुआ जिसमें नॉएडा अथॉरिटी के चेयरमैन के रुप में प्रवीर कुमार की नियुक्ति अहम रही।

Related posts

CM योगी के आदेश के बाद 5000 केंद्र आज से शुरू करेंगे गेहूं की खरीद!

Divyang Dixit
8 years ago

मन की बात: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Sudhir Kumar
7 years ago

आजमगढ- गठबंधन से एनडीए को घबराने की जरूरत नही – मंत्री ओमप्रकाश राजभर

UP ORG DESK
6 years ago
Exit mobile version