प्रयागराज में विश्व की सबसे बड़ी बस श्रंखला बनाकर दर्ज किया गया विश्व रिकॉर्ड

गिनीज बुक में विश्व रिकार्ड दर्ज कराने हेतु उ.प्र. रोडवेज की कुम्भ पर्यटन में 500 शटल बसें एक साथ चलाई गयी। कई ऐतिहासिक घटनाओं को समेटने वाले कुंभ 2019 में बृहस्पतिवार से विश्व रिकार्ड बनाने का दौर शुरू हो गया है। आगामी तीन दिनों में तीन विश्व रिकार्ड बनाए जाएंगे। इसकी शुरुआत आज बृहस्पतिवार को एक साथ 500 बसें चलाकर की गई। बसें गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड की टीम की मौजूदगी में चलाई गई। यूपी रोडवेज की ओर से सहसों से नवाबगंज के बीच फोरलेन हाईवे पर 500 शटल बसों का एक साथ संचालन किया गया। दरअसल, इस बार कुंभ मेले के सभी स्नान पर्वों पर रोडवेज की शटल बस सेवा से लाखों श्रद्धालुओं ने सफर किया। एक रूट पर संचालन कराये जाने का एक आकर्षक कार्यक्रम दिनांक 28.02.2019 को सहसों बाईपास से नवाबगंज तक के मार्ग पर प्रस्तावित हुआ है।

  • इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मा. परिवहन मंत्री उ.प्र. श्री स्वतंत्रदेव सिंह दिनांक 28.02.2019 को झण्डी दिखाकर किया।
  • ये बसें 8.70 किमी की दूरी में क्रम से खड़ी रहेंगी।
  • इन्हें सुबह आठ बजे परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह हरी झंडी दिखाएंगे और बसें 3.50 किमी तक एक साथ परेड करेंगी।
  • हर एक बस के बीच दस-दस मीटर का अंतराल रहेगा।
बसों के संचालन वाले लेन से जाने वाले वाहनों को दाएं लेन से भेजा जाएगा: डॉ. हरिशचंद्र यादव

रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. हरिशचंद्र यादव के मुताबिक यह विश्व में पहला मौका होगा जब 500 बसें एक साथ कतारबद्ध खड़ी हुई और उसके बाद एक ही रूट पर चली। ये बसें बुधवार को ही सुबह से पहुंचने लगी थीं। जिसके लिए पूरी तैयारियां भी कर ली गई थी। गिनीज बुक में वर्ल्ड रिकार्ड दर्ज कराने के लिए रोडवेज की 500 शटल बसों के एक ही रूट पर संचालन कराए जाने के कार्यक्रम के मद्देनजर 27 फरवरी की रात 10 बजे से 28 फरवरी को कार्यक्रम की समाप्ति तक सहसों बाईपास से नवाबगंज तक कानपुर की ओर जाने वाली लेन पर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

  • एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह ने बताया कि उक्त लेन से कोखराज या कानपुर जाने वाले वाहनों को दाएं लेन से भेजा जाएगा।
  • कोखराज और कानपुर से आने वाले वाहनों के लिए दायीं लेन का प्रयोग होगा।
  • यानी एक ही लेन पर दोनों ओर के वाहनों का आवागमन होगा।
  • वाहनों की स्पीड पर भी नजर रखी जाएगी।
  • इस दौरान प्रतिबंधित लेन की ओर स्थिति सभी दुकानें और ढाबे भी बंद रहेंगे।
रिपोर्ट- संजीत सिंह सनी

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP News” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें