भले ही नगर निगम अभियान चलाकर आवारा जानवरों को पकड़ने का दावा कर रहा हो, लेकिन ये दावा महज खोखला साबित हो रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण राजधानी लखनऊ के हर मार्ग, चौराहे और तिराहे पर देखा जा सकता है। ताजा मामला सरोजनीनगर इलाके का है। यहां यमराज बनकर घूम रहे एक आवारा सांड ने छह माह की (pregnant woman died) गर्भवती महिला को पटककर उसकी जान ले ली।

CCTV: जिम संचालक को पटककर पीटा, सिर मुड़वाके गुंडे हुए फरार

  • महिला की मौत के साथ उसके पेट में पल रहा बच्चा भी काल के गाल में समा गया।
  • उसकी मौत के बाद घर में बच्चों और पति का रो-रोकर बुरा हाल है।
  • आखिर इसका जिम्मेदार कौन है ये जबाब किसी के पास नहीं है।
  • थाना प्रभारी सरोजनीनगर धर्मेश शाही ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

मोनिका सिंह ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पर लगाये संगीन आरोप

घर के बाहर टहल रही महिला को उठाकर पटका

  • जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के मझगांव शाहपुर निवासी सुनील अपनी दो बेटियों और पत्नी लक्ष्मी (25) के साथ रहते हैं।
  • सुनील मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालते हैं।
  • उनकी पत्नी छह माह की गर्भवती थी।
  • बताया जा रहा है कि वह घर के बाहर टहल रही थी, तभी एक आवारा सांड ने उसे टक्कर मार दी।
  • टक्कर लगते ही महिला जमीन पर गिरकर तड़पने लगी।

वीडियो: सरकारी स्कूल में बच्चों से करवाया गंदा काम

  • वह जब तक खुद को संभालती तब तक लोग उसे बचाने के लिए दौड़े।
  • इसी समय सांड ने महिला को उठाकर दोबारा पटक दिया।
  • इससे वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गई।
  • घर वालों ने आनन-फानन में उसे लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया यहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसके पेट में पल रहे बच्चे को बचाने का प्रयास किया।

वीडियो: मरीज की मौत पर अस्पताल में हंगामा, डॉक्टरों पर किडनी बेचने का आरोप!

  • लेकिन डॉक्टर किसी को बचा ना सके।
  • महिला और उसके बच्चे की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
  • पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
  • बता दें कि इससे पहले भी विकासनगर थाना क्षेत्र में आवारा सांड ने अखिलेश तिवारी की जान ले ली थी।
  • इन हादसों के बाद भी (pregnant woman died) जिम्मेदार आंखे बंद करके बैठे हुए हैं।

मोनिका सिंह ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पर लगाये संगीन आरोप

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें