राजधानी में संचालित लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की सिटी बसों की हालत खस्ता हो चुकी है। ज्यादातर बसें इस कदर जर्जर हो चुकी हैं कि ये कभी भी यात्रियों की जान की दुश्मन बन सकती हैं। वही दूसरी ओर सिटी बस प्रबंधन नई बसें शामिल करने के लिए सालों से प्रयास कर रहा है लेकिन नगर निदेशालय बजट ही मुहैया नहीं करा पा रहा है। परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए अब नई योजना तैयार की जा रही है।

ये भी पढ़ें : वकील और भाजपा नेता ने दी सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी को धमकी

बसों की संख्या में होगा इजाफा

  • यह योजना अगर हकीकत में तब्दील हुई तो बसों की संख्या में इजाफा हो जाएगा।
  • जिससे यात्रियों को आसानी से साधन मुहैया हो सकेंगे।
  • राजधानी की सडक़ों पर अब सिटी बसों के साथ ही प्राइवेट बसों के संचालन की तैयारी की जा रही है।
  • मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज प्रबंधन यात्रियों को शहरी बसों की सुविधा प्रदान करता है।
  • यहां पर सरकारी सिटी बस को तवज्जो देने के बजाय निजी बस ऑपरेटरों को तरजीह दी गई है।
  • इससे जहां यात्रियों को राहत मिल रही है वहीं सरकार को राजस्व का फायदा हो रहा है।
  • शासन से जुड़े अधिकारियों की मानें तो इंदौर की तर्ज पर राजधानी में सिटी बसों के संचालन की तैयारी है।

ये भी पढ़ें :सिटी बसें कई रूटों पर बन रहीं ट्रैफिक जाम का सबब!

  • इंदौर की ही तर्ज पर राजधानी में सिटी बसों के साथ ही अनुबंधित बसों के संचालन की योजना है।
  • सिटी बस बेड़े में सिर्फ उन्हीं बसों को शामिल किया जाएगा, जो सीएनजी से चलने वाली होंगी।
  • शहर में डीजल से चलने वाली बसों का संचालन नहीं किया जाएगा।
  • इससे जहां यात्रियों को अधिक किराया नहीं देना होगा।
  • वहीं उन्हें बसों के इंतजार में भी घंटों नहीं खड़ा होना होगा।
  • यात्रियों की संख्या के लिहाज से इस समय यहां पर 1000  से अधिक बसों की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें : 2 हज़ार एकड़ में फैली है दुनिया की सबसे बड़ी फिल्मसिटी!

बैठक में लगेगी मुहर

  • बैठक में मध्य प्रदेश के उच्चाधिकारियों के साथ ही अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के अधिकारी शामिल होंगे।
  • इसमें नगर निगम, परिवहन के प्रमुख सचिव नगर विकास के साथ ही अन्य लोग शामिल रहेंगे।
  • राजधानी में यातायात समस्या को दूर करने के लिए प्राइवेट बसों के संचालन पर बैठक में मुहर लगने की संभावना है।
  • सिटी बस के एमडी ए. रहमानका कहना है कि  शहर में जवाहर लाल नेहरू अर्बन मिशन के नाम से सिटी बसों का संचालन हो रहा है।
  • वर्तमान में सिटी बसों के साथ अनुबंधित बसों के संचालन की अनुमति नहीं है।
  • अगर इस तरह का कोई आदेश आता है तो लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लि. प्रबंधन को मान्य होगा।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें