उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी दल समाजवादी पार्टी का बीते दिनों रजत जयंती समारोह मनाया गया है। अब समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारियों की नजर अगले बड़े मौके पर टिक गयी है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव 22 नवंबर को अपना 78वां जन्मदिन मनाने वाले है। सपाइयो ने इस मौके के लिए अभी से तैयारियां भी शुरू कर दी है।

जनेश्वर मिश्र संस्थान ने की पहल :

  • 22 नवम्बर को सपा सुप्रीमो का जन्मदिन मनाने की तैयारी सभी नेताओं ने कर ली है।
  • इसी क्रम में सपा प्रदेश कार्यालय के पीछे बने जनेश्वर मिश्र संस्थान ने भी इसके लिए तैयारियाँ की है।
  • संस्थान में ही सपा सुप्रीमो का जन्मदिन मनाने की तैयारी शुरू हो गयी है।
  • इसे देख कर लगता है कि मुलायम के जन्मदिन के लिए सपाइयों में होड़ रहने वाली है।
  • हालांकि 22 नवंबर को मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन मनाने के लिए सीएम ने भी उत्साह दिखाया है।

यह भी पढ़े : गृहमंत्री राजनाथ सिंह का मेरठ का दौरा हुआ रद्द, संगीत सोम ने किया संबोधन!

  • जन्मदिन का मुख्य समारोह जनेश्वर मिश्र संस्थान के कार्यालय, दस-बी कालिदास मार्ग पर आयोजित है।
  • संस्थान के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा के सभी जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों को इसके लिए निर्देश भी दिए है।
  • उन्होंने कहा है कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में जन्मदिवस पर गोष्ठी एवं सभाओं का आयोजन कर जनता में सपा की नीतियों प्रचार-प्रसार करें।
  • सूत्रों से खबर है कि इस दौरान मुख्यमंत्री कुछ महत्वपूर्ण घोषणा भी कर सकते हैं।
  • प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने भी मुलायम के जन्मदिन मनाने के लिए तैयारियां कर रखी है।

यह भी पढ़े : लालकिले से फहराया जाने वाला राष्ट्रीय ध्वज बनता है यहाँ !

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें