सोमवार 17 जुलाई को देश के प्रथम नागरिक के चयन के लिये चुनाव का कार्यक्रम तय किया गया था, जिसके तहत देश की संसद और सभी 31 विधानसभाओं में राष्ट्रपति चुनाव के तहत मतदान की प्रक्रिया(president election voting) शुरू हो चुकी है। राष्ट्रपति चुनाव का कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने किया मतदान:

  • राष्ट्रपति चुनाव के तहत यूपी विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित ने भी अपना मतदान किया।
  • साथ ही योगी सरकार के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने भी अपना मतदान किया।

आजम खान ने किया मतदान:

  • सपा नेता आजम खान भी विधानसभा पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में अपना मतदान किया।

शिवपाल सिंह यादव ने किया मतदान:

  • समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव भी राष्ट्रपति चुनाव के तहत मतदान करने पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने अपना मतदान किया।
  • गौरतलब है कि, शिवपाल सिंह यादव रामनाथ कोविंद को समर्थन के चलते पार्टी से पहले ही बगावत कर चुके हैं।

ब्रजेश सिंह ने किया मतदान:

  • सहारनपुर के देवबंद से विधायक ब्रजेश सिंह ने राष्ट्रपति चुनाव में अपना मतदान किया।
  • इस दौरान गाड़ी के लिए पास न होने के चलते ब्रजेश सिंह गाड़ी को गेट पर छोड़कर विधानसभा पहुंचे थे।

अनीता लोधी राजपूत ने किया मतदान:

  • डिबाई विधानसभा से विधायक डॉ० अनीता लोधी राजपूत ने चुनाव में मतदान किया।

क्रॉस वोटिंग पर स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान:

  • योगी सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी राष्ट्रपति चुनाव में अपना मतदान किया।
  • साथ ही भाजपा नेता ने मतदान में क्रॉस वोटिंग पर अपना बयान भी दिया।

केंद्रीय मंत्री ने डाला अपना वोट:

  • भाजपा सांसद उमा भारती ने यूपी विधानसभा पहुंचकर राष्ट्रपति चुनाव में अपना मतदान किया।

मुख़्तार अंसारी ने डाला वोट:

  • बसपा विधायक मुख़्तार अंसारी भी राष्ट्रपति चुनाव के तहत विधानसभा पहुंचे थे।

सभी दलों का समर्थन-ब्रजेश पाठक:

  • योगी सरकार के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने भी राष्ट्रपति चुनाव में अपना मतदान किया।

श्रीकांत शर्मा ने डाला वोट:

  • योगी सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने राष्ट्रपति चुनाव में अपना मतदान किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की वोटिंग:

  • राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा पहुंचे थे।
  • जहाँ सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना मतदान किया।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में भी शुरू हुई वोटिंग(president election voting):

  • देश के नए राष्ट्रपति के चुनाव का कार्यक्रम सोमवार को आयोजित किया गया था।
  • जिसके बाद सोमवार को देश में राष्ट्रपति चुनाव के मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
  • इसी क्रम में उत्तर प्रदेश विधानसभा में भी वोटिंग शुरू हो चुकी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें