मथुरा- वृंदावन कुम्भ में आज आतंकवादी विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष एम एस बिट्टा

मथुरा- वृंदावन कुम्भ में आज आतंकवादी विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष एम एस बिट्टा पहुंचे। जहां उन्होंने पहले यमुना महारानी का पूजन अर्चन किया और यमुना मैया को दूध चढ़ा कर अभिषेक किया जिसमें विधि विधान से मंत्रो के साथ उनकी पूजा कराई गई। जिसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा जिस तरह से सरकार ने कुम्भ को भव्य बनाया है वो धन्यबाद के पात्र है और मैं जहां भी कुम्भ होता है वहां जाता हूँ यहां आकर भी मन को बड़ी शांति मिली है। वहीं उन्होंने किसान आंदोलन को खालिस्तानी बताते हुए कहा कि जिस दिन 26 जनवरी को दिल्ली के लाल किले पर तिरंगे का अपमान हुआ वो बहुत दुःखद था जिसे लोग कहीं कोई बात नही करता है कि आखिर तिरंगे का कोई अपमान कैसे कर सकता है जबकि सबकुछ सामने दिख रहा है मगर कोई कार्यवाही नही हुई है। मगर मैं अपने जबान का और पीएम का जज्बा देखता हूँ कि किसी ने भी इन खालिस्तानियों के आगे सर नही झुकाया और सब किसानो की बात तो करते है मगर तिरंगे के अपमान की आप बात क्यों नही करते है ।मेरे लिए देश और तिरंगा पहले है उसके बाद हम रेत में रेंगने वाले कीड़े मकोड़े की बात है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें