यूपी के मुरादाबाद जिले के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक मंदिर में पुजारी ने स्मैक पीने से मना किया तो अज्ञात युवकों ने मंदिर पर पथराव कर दिया। पथराव की घटना की सूचना मिलते ही कई हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता मंदिर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने इस घटना को लेकर थाने में हंगामा काटा। घंटों चले बवाल के बाद पुलिस ने किसी तरह हंगामा शांत कराया। फ़िलहाल तनाव को देखते हुए मंदिर के आसपास पुलिस फ़ोर्स तैनात कर दी गई है।

क्या है मंदिर पर पथराव का पूरा घटनाक्रम?

  • पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की देर रात कुछ युवकों को कटरा मंदिर के बाहर स्मैक पीते देखने पर मंदिर के पुजारी ने मना कर दिया था।
  • जिसके बाद युवक मौके से चले गए।
  • लेकिन कुछ देर बाद अपने साथियों के साथ वापस लौट आये और गाली-गलौच करने के बाद पथराव करने लगे।
  • मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में युवकों की करतूत कैद हो गयी।
  • देर रात हुई इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कम्प मच गया।
  • पुलिस ने मंदिर के पुजारी द्वारा दी गयी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
  • आज सुबह यह खबर आग की तरह फैल गई।
  • खबर फैलते ही हिन्दू संघटनो में उबाल आ गया जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में लोग इकठ्ठा हो गए।
  • आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगो के हंगामे की जानकारी मिलते ही कटरनाज मोहल्ले में बाजार भी बंद कर दिया गया।
  • लोगों ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया।
  • पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देने के बाद भीड़ का गुस्सा कम हुआ।
  • हालांकि अभी भी हिन्दू संघटनों के सैकड़ों कार्यकर्ता मौके पर जमे हुए है।
  • मंदिर पर पथराव करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
  • पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों की संख्या आधा दर्जन के आस-पास है और जल्द ही आरोपियों की शिनाख्त करके गिरफ्तारी की जाएगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें