अवध विश्वविद्यालय की पुरातन छात्रा पद्मश्री अरुणिमा सिन्हा को आज भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तिरंगा देकर दक्षिणी ध्रुव अंटार्कटिका के लिए विदा करेंगे, 18 दिसंबर से अरुणिमा एक और विश्वरिकॉर्ड बनाने निकलेंगी. साऊथ पोल पर तिरंगा के साथ अवध विश्वविद्यालय का ध्वज भी लहराएगा.

अवध विश्वविद्यालय परिवार आपके साथ है अरुणिमा.

  • डॉक्टर राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अपनी पुरातन छात्रा के इस ऐतिहासिक अभियान की सफलता के लिए ईश्वर से कामना करता है.
  • दिल्ली में फलैग आफ कार्यक्रम में अरुणिमा अयोध्या में दिव्य दीपोत्सव के विश्व रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र और दिव्य दीपोत्सव की तस्वीर आज प्रधानमंत्री को भेंट करेंगी.
  • 9 दिसंबर को पुरातन छात्र सभा द्वारा आयोजित फ्लैग आफ कार्यक्रम में अवध विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने अपनी इस होनहार छात्रा को प्रमाण पत्र, तस्वीर देकर अभियान की सफलता के आशीर्वाद के साथ विदा किया.
  • इसी कार्यक्रम में एस एस आर मेडिकल कॉलेज मारीशस की निदेशक मिथिलेश सिंह ने अरुणिमा को 25 लाख की सहायता भी दिया
  • साथ ही मारीशस का राष्ट्रीय ध्वज और मेडिकल कॉलेज का ध्वज भी.
  • तिरंगा के साथ ये सभी ध्वज दक्षिणी ध्रुव अंटार्कटिका पर लहराएंगे.

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UPNEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें