उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिला कारागार में आज सुबह जेल के कुछ पुलिसकर्मियों ने अजय यादव को पीट कर घायल कर दिया। इसके बाद जेल बैरक में बंद बंदियों ने जमकर हंगामा कर पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। मारपीट में डिप्टी जेलर अजय कुमार के गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद से जेल कैदियों के कब्जे में है। कैदियों ने आरोप लगाया है कि जेल में उनसे रूपये की उगाही की जाती है। जेल में इस समय लगभग 1800 कैदी हैं।

क्या है पूरा मामला ?

 

  • वाराणसी जिला कारागार में शनिवार सुबह जेल के कुछ पुलिसकर्मियों ने अजय यादव को पीट कर घायल कर दिया।
  • इसके बाद जेल बैरक में बंद बंदियों ने जमकर हंगामा किया और पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया।
  • पुलिस ने कैदियों को रोकने के लिए हवाई फायरिंग की। जिसके बाद बेकाबू कैदियों और पुलिस के बीच जमकर मारपीट हुई।
  • मारपीट में दर्जनों कैदी और बंदी रक्षक घायल हुए हैं।
  • गंभीर रूप से घायल डिप्टी जेलर अजय कुमार को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा गया है।

Deputy Jailar Ajay Kumar

  • पुलिस ने उन्हें काबू करने के लिए जमकर लाठी भांजी और कई राउंड फायरिंग की, लेकिन बंदी पीछे नहीं हटे।

कैदियों ने जेल प्रशासन पर लगाये आरोप:

  • बंदियों का कहना है कि जेल प्रशासन द्वारा हम लोगो के साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता है।
  • जो बंदी सुविधाशुल्क देते है, उन्ही की मौज है।
  • कैदियों ने जेल के भीतर से ही फोन पर मीडिया को बताया कि उन्हें जेल में बहुत ही घटिया खाना दिया जाता है।
  • डिप्टी जेलर अजय कुमार ने एक बंदी अजय यादव को सुविधा शुल्क न देने प्रताड़ित किया था।
  • इसके अलावा उन पर बेवजह थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया जाता है।

Prisoners

कैदियों ने अपनी मांगे लिखकर एक कागज प्रशासन को दिया है। कैदियों ने रखीं ये मांगे:

demand letter

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें