सूबे की योगी सरकार में कारागार मंत्री जयकुमार जैकी के जिले की फतेहपुर जेल में कैदियों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है। आज हम इसकी ऐसी सच्चाई आपको दिखाएंगे कि आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि जेल में कैदियों के साथ क्या होता है और सख्ती-सख्ती की रट लगाने वाली सूबे की योगी सरकार में जेलों में नशे का हर वो सामान आसानी से मिल जाता है जो बाहर भी नहीं मिलता। (Fatehpur Jila Jail)

फतेहपुर जेल में मिलता है नशे का हर सामान (Fatehpur Jila Jail)

  • फतेहपुर के जिला अस्पातल के बेड नंबर 11 पर पड़ा ये है  सजायाफ्ता कैदी देवेश सिंह।
  • जो 25 अक्टूबर से गैंगेस्टर के मामले में जिला कारागार में बंद है।
  • आज सुबह देवेश ने ब्लेड से अपने हाथ की नश काट ली।
  • आनन-फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  • जहां हमने जब उससे बात की तो उसका पीड़ित कैदी का कहना था कि जेल में नशे का करोबार चलता है।
  • चरस, गांजा से लेकर भांग और सिगरेट, तंबाकू तक सब कुछ आसानी से मिल जा जाता है।
  •  इसकी जानकारी जेल प्रशासन तक को होती है।
  • वहीं कैदी ने अपनी पत्नी के साथ भी जेल में अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगाये है।
  • वहीं बात दें कि जेल में नशे की खेप की खबर हम पहले भी आपको दिखा चुके हैं
  • किस तरीक से जिला कारागार में नशे का कारोबार बेधड़क चलाता है। (Fatehpur Jila Jail)
  • ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कोई भी जिम्मेदार इस पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं करता।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें