दिल्ली की तिहाड़ जेल से सजायाफता कैदी को रामपुर जिले में पेशी के लिए लाने के दौरान सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित एक होटल में करीब 20-22 अज्ञात लोगों ने कैदी पर हमला कर दिया। यह जानलेवा हमला पुलिस अभिरक्षा में ही करीब दो दर्जन लोगों द्वारा किया गया। अचानक हुए इस हमले में सजायाफता कैदी सहित पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।

  • तिहाड़ जेल में सजा काट रहे मुबीन को पेशी के लिए रामपुर लाया गया था।
  • जिस दौरान यहां एक होटल पर आरोपी और पुलिसवालों पर हमला किया गया।
  • हमले के दौरान पास में ही खौल रहा तेल गिरने से सजायाफता कैदी और पुलिसकर्मी झुलस भी गयें।
  • पुलिस सूत्रों के मुताबिक साजायाफता कैदी (मुबीन) ने इस दौरान मौका पाकर भागने की कोशिश भी की।
  • हालांकि वह इस कोशिश में कामयाब नहीं हो पाया, पुलिस ने दौड़कर उसे पकड़ लिया।

जिला कारागार की 40 फुट ऊंची दीवार फांदकर फरार हुए दो कैदी!

पहले भी हो चुका है फरारः

  • मामला रामपुर जिले का हैं, यहां 2015 में मुबीन ने अपनी मां की हत्या कर दी थी।
  • हत्या का आरोपी मुबीन दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा काट रहा है।
  • मालूम हो कि इससे पहले भी एक बार मुबीन पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था।
  • लेकिन पुलिस ने कई घंटों की खोजबीन के बाद उसे पकड़ लिया।
  • आरोपी ने विवेचन एंव स्वार थाना प्रभारी पर अवैध वसूली के लिए हमला करवाने का आरोप लगाया है।

वीडियो: सामने आया बुलंदशहर पुलिस का अमानवीय चेहरा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें