स्वाइन फ्लू के खिलाफ चलाये जा रहे लगातार अभियान को कुछ लोग चुना लगाने से बाज़ नहीं आ रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इस तरह का काम करने वालों के खिलाफ कड़े कदम उठा रहा है। इस कड़ी में स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट छुपाना एक पैथोलॉजी को महंगा पड़ गया। सीएमओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पैथोलॉजी संचालक को नोटिस जारी कर दी गयी है।

ये भी पढ़ें : अब शक्ति भवन में मिला मच्छर का लार्वा !

छुपाई गयी थी रिपोर्ट

  • स्वास्थ्य विभाग ने सभी विभागों और अस्पताल आदि को स्वाइन फ्लू मरीज की जानकारी देने को कहा है।
  • इसके विपरीत कुछ निजी अस्पताल और पैथोलॉजी अपनी हरकतो से बाज़ नहीं आ रहे हैं।
  • लाल पैथोलॉजी संचालक ने भी स्वास्थ्य विभाग को अपने यहाँ आने वाले मरीज की सूचना नहीं दी।
  • सीएमओ ने मामले की जानकारी होते ही पैथोलॉजी को नोटिस जारी कर दी है।
  • इसके साथ ही पैथोलॉजी से तत्काल इसका स्पष्टीकरण भी माँगा है।
  • पैथोलॉजी द्वारा शहर की 44 वर्षीय एक महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी।
  • पैथोलॉजी द्वारा इस बात की सूचना नियमानुसार राजधानी के सीएमओ कार्यालय में देनी थी।
  • जबकि पैथोलॉजी द्वारा ऐसा नहीं किया गया और मामले को छुपाया गया।
  • जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पैथोलॉजी के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्यवाही की।
  • जानकारी होते ही सीएमओ की ओर से पैथोलॉजी को नोटिस जारी कर दी गयी।
  • जानकारी के मुताबिक यदि जल्द ही पैथोलॉजी का संतुष्ट होने वाला जवाब नहीं आता है।
  • तो इसके बाद पैथोलॉजी पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़ें : अमरोहा: कलेक्ट्रेट परिसर में महिलाओं की पिटाई!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें