प्रियंका गांधी बनी कांग्रेस महासचिव, यूपी की राजनीति में हुई एंट्री

कांग्रेस पार्टी से एक बड़ी खबर आ रही है जिसमे प्रियंका गांधी कांग्रेस महासचिव बनीं। प्रियंका पूर्वी यूपी का काम देखेंगी।   प्रियंका वाड्रा की राजनीति में औपचारिक प्रवेश की घोषणा हो गई है। उन्हें कांग्रेस महासचिव का पद देने के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई है। वह फरवरी के पहले सप्ताह से कार्यभार ग्रहण करेंगी। लोकसभा चुनाव 2019 के लिहाज से ये एक अहम घोषणा मानी जा रही है। इसके पहले प्रियंका के राजनीति में आने के कयास लगाए जा रहे थे। इसके साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी यूपी की कमान सौंपी गई है। जबकि वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को यूपी प्रभारी के पद से छुट्टी देकर हरियाणा का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा के सी वेणुगोपाल को कांग्रेस महासचिव नियुक्त किया गया है साथ ही वह कर्नाटक राज्य के प्रभारी बने रहेंगे।

पूर्वी यूपी की प्रभारी बनीं प्रियंका गांधी

मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी यूपी की प्रभारी बनीं प्रियंका गांधी।  महासचिव के साथ पूर्वी यूपी का प्रभार। प्रियंका गांधी की कांग्रेस में आधिकारिक एंट्री।  यूपी की राजनीति में प्रियंका गांधी की एंट्री। कांग्रेस ने अपना सबसे बड़ा कार्ड चला। यूपी के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा कार्ड।  ज्योतिरादित्य सिंधिया पश्चिम यूपी के प्रभारी।  ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिम यूपी का प्रभार।  वही गुलाम नबी आजाद से यूपी का प्रभार हटा।

  • प्रियंका गांधी की कांग्रेस में आधिकारिक एंट्री।
  • यूपी की राजनीति में प्रियंका गांधी की एंट्री।
  • कांग्रेस ने अपना सबसे बड़ा कार्ड चला।
  • यूपी के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा कार्ड।
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया पश्चिम यूपी के प्रभारी।
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिम यूपी का प्रभार।
  • गुलाम नबी आजाद से यूपी का प्रभार हटा।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP NEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें