काशी विश्वनाथ की शरण में पहुंची प्रियंका गाँधी, मंदिर में शुरू हुई पूजा अर्चना

तीन दिवसीय दौरे के बाद आखिर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची प्रियंका। वाराणसी पहुचते ही जोरदार स्वागत किया गया कांग्रेस सचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गाँधी का। गजब का उत्साह दिखा लोगो में, उनसे मिलने के लिए  उत्साहित दिखे लोग, इसी दौरान लोग उनके साथ सेल्फी खीचते नजर। लोकसभा चुनाव में जीत साहिल करने के लिए पूजा करने पहुंची प्रियंका गाँधी। मंत्रोचार के साथ शुरू हुई पूजा अर्चना। लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस के लिए जमीन तैयार करने की जिम्मेदारी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने ली है।

  • इसके मद्देनजर प्रियंका गांधी तीन दिवसीय पूर्वांचल दौरे पर हैं।
  • इसी क्रम में सोमवार को प्रियंका गांधी प्रयागराज में, मंगलवार को भदोही और मिर्जापुर में थीं।
  • वहीं, अपने पूर्वांचल दौरे का आखिरी दिन प्रियंका गांधी काशी में बिताएंगी।
  • इसके पहले पीएम मोदी के ट्वीट पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि भाजपा ने व्यवस्थित तरीके से पिछले 5 सालों में मीडिया सहित हर संस्थान पर हमला किया है।
  • प्रधानमंत्री को सोचना बंद करना चाहिए कि जनता बेवकूफ है या जनता को कुछ दिखाई नहीं देता।
पत्रकार वार्ता के दौरान प्रियंका गांधी ने भाजपा पर किया सीधा कटाक्ष

इसके पहले मिर्ज़ापुर में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रियंका गांधी ने भाजपा पर सीधा कटाक्ष किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि सत्ता जिसके सिर पर चढ़ जाती है उनको गलतफहमियां हो जाती हैं।

  • पहले वो जो जनता को गुमराह करते हैं।
  • दूसरे वो जो उनके खिलाफ बोलते हैं और डरते हैं।
  • मैं डरती नहीं हूं, चाहे कुछ भी करें। हमें चाहे जितना प्रताड़ित करें हम डरते नहीं हैं।
  • हम उनके खिलाफ लड़ते रहेंगे जितना हमें रोकेंगे हम उतना ही तेज लड़ेंगे।
संजीत सिंह सनी

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP News” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें