जब भी देश में लोकसभा या राज्यों के चुनावों का जिक्र होता है तो कई वर्षों से कांग्रेस में राजीव-सोनिया गांधी की करिश्माई बेटी प्रियंका का बोलबाला मीडिया में देखने को मिलता है। कांग्रेस की स्टार प्रचारक कही जाने वाली प्रियंका गांधी का जन्मदिन आज उनके भाई के निर्वाचन क्षेत्र अमेठी में बड़े धूमधाम गया। इस अवसर पर अमेठी में कॉंग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित कर प्रसन्नता जतायी।

राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी के मुसाफिरखाना में अमेठी-रायबरेली प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का 46वां जन्मदिन मनाया गया। कांग्रेस सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष संजय गुप्ता की अध्यक्षता में निजामुद्दीनपुर गाँव मे सेवादल के कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान बितरण कर हर्षोल्लास के साथ प्रियंका का जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओ ने प्रियंका गांधी के दीर्घायु होने की कामना भी की। इस अवसर पर संजय गुप्ता ने कहा कि प्रियंका गाँधी हमेशा गरीबो एवं मज़लूमो की मदद करने में आगे रही है वह महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।

प्रियंका वाड्रा में दिखता है पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का अक्स

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पोती और गांधी-नेहरू परिवार से ताल्लुक रखने के बाद भी प्रियंका गांधी ने कभी किसी सीट से चुनाव नहीं लड़ा। हालांकि वो कई बार अपनी मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के साथ चुनावी रैली में दिख चुकी हैं। राजनेता के तौर पर इंदिरा गांधी को पसंद करने वाले लोग अक्सर प्रियंका में उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का अक्स तलाशते हैं। इस मौके पर मोहित गुप्ता, वसीउल्ला, डॉ. रिपन मुंनौवर अली, रमेश मौर्या, विजय निषाद, दिनेश राहुल, हरिओम यादव, उमाशंकर सिंह पं. शेषराम मिश्र समेत कई कॉग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं राजधानी लखनऊ में भी कांग्रेस कार्यालय पर भी प्रियंका गांधी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। प्रियंका के जन्मदिन पर कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें