उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके तहत सभी दल अपने प्रचार अभियान में लगे हुए हैं। इसी क्रम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भी अपनी स्टार प्रचारक प्रियंका गाँधी के यूपी चुनाव के तहत प्रचार अभियान की रूपरेखा तैयार कर ली है।

प्रियंका गाँधी के उत्तर प्रदेश के चुनाव से सम्बंधित प्रचार अभियान कार्यक्रम:

  • यूपी विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है।
  • जिसके तहत सभी दलों ने अपने स्टार प्रचारकों को प्रचार अभियान कार्यक्रम में उतार दिया है।
  • इसी क्रम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भी अपनी स्टार प्रचार प्रियंका गाँधी के प्रचार अभियान कार्यक्रम की रूपरेखा को तैयार लिया है।
  • गौरतलब है कि, यूपी चुनाव के चलते प्रियंका गाँधी के अमेठी और रायबरेली के प्रचार अभियान कार्यक्रम तय कर लिए गए हैं।

14 फरवरी से करेंगी प्रचार अभियान की शुरुआत:

  • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत कांग्रेस ने प्रियंका गाँधी के प्रचार अभियान कार्यक्रम को तय कर लिया है।
  • तय कार्यक्रम के मुताबिक, प्रियंका गाँधी 14 फरवरी से प्रदेश की अमेठी और रायबरेली सीट के लिए प्रचार करेंगी।

डिंपल के साथ भी करेंगी कार्यक्रम:

  • चुनाव प्रचार अभियान के तहत प्रियंका गाँधी 14 फरवरी से अपना प्रचार अभियान शुरू करेंगी।
  • वहीँ सपा-कांग्रेस के गठबंधन के तहत प्रियंका गाँधी और डिंपल यादव भी एक साथ मंच पर नजर आएँगी।
  • हालाँकि, अभी संयुक्त कार्यक्रम के लिए किसी भी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें