वोट के वास्ते गंगा के रास्ते पर प्रियंका गाँधी

यूपी में चुनाव का दौरा नजदीक आते ही गर्म होने लगी है सियासत। जिस का सभी पार्टियाँ भरपूर लाभ उठाना चाहती है। प्रियंका की इस जलयात्रा को कांग्रेस में नई जान फूंकने के तौर पर देखा जा रहा है।  प्रयागराज से काशी के बीच प्रियंका गंगा की दुर्दशा से रूबरू होंगी। कई जगह रेत के टीले उभरने और गंगा में प्रवाह न होने की जानकारी उन्हें पहले ही दी जा चुकी है। अब वह अपनी इस यात्रा के दौरान सचाई देखेंगी और गंगा की दुर्दशा के मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी को घेरेंगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रयागराज में हनुमान मंदिर पहुंच गई हैं।

  • प्रियंका गांधी ने मंदिर में आरती उतारकर पूजा अर्चना की।
  • इसके बाद प्रियंका गांधी ने गंगा पूजन किया।
  • फिर उन्होंने मंदिर के बाहर जमा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
  • यहां से वो सीधा नाव में सवार होकर रवाना हो गईं।

सुरक्षा घेरा तोड़ आम जन के बीच पहुंची प्रियंका

  • 11:40 पर जलयात्रा शुरू हुई।
  • उनकी जलयात्रा दुमदुमा के लिए रवाना हुई।
  • इस दौरान प्रियंका सुरक्षा घेरा तोड़ आम जन के बीच पहुंची।
  • इससे पहले भी प्रियंका गांधी प्रोटोकॉल तोड़कर सामान्य नाम से रेल के लिए रवाना हुई।
  • इस दौरान प्रशासन देखता रह गया।
  • इससे पहले कार्यकर्ता प्रियंका गांधी के आने का मनैया घाट और संगम नोज पर इंतजार करते दिखाई दिए।
  • वहीं राज बब्बर भी संगम नोज पहुंचे।

गरीबों-बुनकरों, किसानों से सीधा करेंगी संवाद प्रियंका गाँधी

प्रयागराज से वाराणसी तक तीन दिवसीय गंगायात्रा आज के दौरान प्रियंका प्रयागराज से वाराणसी के बीच की संसदीय सीटों के नेताओं, संभावित उम्मीदवारों के अलावा गरीबों-बुनकरों, किसानों से सीधा संवाद करेंगी।  वह घाटों पर रुकेंगी और गांवों की गलियों में घूमेंगी भी।

  • इस दौरान कई जगह सूख रही गंगा की दुर्दशा को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला कर सकती हैं।
  • मनइया से मोटरबोट से उनकी जलयात्रा शुरू होगी।
  • 20 मार्च को यात्रा वाराणसी पहुंचेगी।

इस दौरान किसानों के साथ चौपाल लगाएंगी प्रियंका गाँधी

इस दौरान नाव पर चर्चा का कार्यक्रम रखा गया है। कुछ युवाओं व छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधि मंडल के साथ वह गरीबी, बेरोजगारी व पिछड़ेपन के मुद्दों, उद्योगों की खस्ताहाली पर चर्चा करेंगी। वहां वह मीटिंग के जरिए जनता से संवाद करेंगी। यहां से प्रियंका की मोटरबोट सिरसा पहुंचेगी। यहां भी लोगों से मुलाकात करेंगी। प्रियंका हंडिया स्थित ऐतिहासिक लाक्षागृह पहुंचेंगी। यहां किसानों के साथ चौपाल लगाएंगी।

  • मांडा से सड़क मार्ग से महेवा-डेमूपुर होकर अतिथिगृह में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए महेश यादव के परिजनों से मिलेंगी।
  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज से गंगा यात्रा शुरू कर दी।
  • इस यात्रा के लिए वह रविवार की रात में ही प्रयागराज आ गई थीं।
  • वह रात में अपनी दादी के घर स्वराज भवन में रूकीं।
  • सुबह 9.30 बजे प्रियंका गंगा यात्रा के लिए स्वराज भवन से निकलीं।

हनुमान जी का दर्शन कर उनकी  उतारी आरती

प्रियंका गांधी सबसे पहले संगम क्षेत्र स्थित बड़े हनुमान मंदिर पहुंची और वहां हनुमान जी का दर्शन कर उनकी आरती उतारी। इसके बाद उन्होंने किला स्थित अक्षयवट और सरस्वती कूप का दर्शन किया फिर संगम पहुंचीं। संगम में त्रिवेणी की आरती उतार कर उन्होंने मां गंगा का आशीष लिया और वहां से नाव पर बैठकर गंगा के पास अरैल गईं। अरैल में कार से वह करछना के मनैया घाट पहुंची। वहां से वह मोटरबोट में सवार होकर गंगा शुरू कर दी। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता किशोर ने बताया कि स्टीमर से प्रियंका दुमदुमा, सिरसा, लाक्षागृह, महेवा, कौंधियारा में स्थानीय लोगों से मिलेंगी। दौरे के पहले दिन प्रियंका पुलवामा के शहीद महेश यादव के परिजनों से मिलने मेजा स्थित बदल का पुरवा गांव जाएंगी। प्रियंका सीतामढ़ी में रात्रि विश्राम करेंगी।

  • रविवार को यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर एसपीजी, प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों और पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने दूसरे दिन भी पूरे रूट का दौरा किया।
  • दोनों टीमें अलग-अलग सीतामढ़ी तक गईं।
  • जिला और शहर कांग्रेस कार्यालय में देर रात तक यात्रा की तैयारी चलती रही।
  • गंगायात्रा को सफल बनाने के लिए सोनिया गांधी के सचिव केएल शर्मा और जुबैर खान दो दिन से प्रयागराज में सभी तैयारियों को देख रहे हैं।

रिपोर्ट- संजीत सिंह सनी

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP News” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें