कांग्रेस आलाकमान ने चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर और यूपी कार्यकर्ताओं की मांग को मानते हुए प्रियंका गांधी को यूपी चुनाव में उतारने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इसके लिए हामी भर दी है।

  • सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस चुनावों में प्रियंका गांधी का जमकर इस्तेमाल करेगी। कांग्रेस का मानना है कि इससे पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।
  • सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी 2017 चुनाव में रायबरेली और अमेठी के साथ ही 120 अन्य महत्वपूर्ण विधान सभा क्षेत्रों में भी कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगी।
  • बता दें कि प्रियंका अबतक गांधी परिवार कि परंपरागत सीटों (अमेठी और रायबरेली) पर ही प्रचार करती थी।
  • इससे पहले पीके और उनकी टीम का भी यही मानना था कि प्रियंका गांधी के बिना कांग्रेस का उत्तर प्रदेश में कुछ भी नहीं हो सकता, और उन्होंने इसके लिए राहुल गांधी से कई दौर की बातचीत भी की थी।
  • वही, पिछले एक हफ्ते में यूपी कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने प्रियंका गांधी से तीन बार मुलाकात की और उनके चुनाव प्रचार कार्यक्रमों का पूरा ब्योरा उन्हें सौंपा।
  • पार्टी सूत्रों के हवाले से खबर है कि राहुल गांधी के छुट्टियों से वापस आते ही पार्टी के कई बड़े नेता प्रियंका गांधी के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
  • बताया जा रहा है कि प्रियंका जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी की जन्मस्थली के साथ ही लखनऊ से चुनावी बिगुल फूंकेंगी।
  • अब यहां देखना दिलचस्प होगा कि बहनजी के साथ ही अब प्रियंका के टक्कर में बीजेपी स्मृति ईरानी को मैदान में उतारेगी या नहीं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें