Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में अब और गर्म होगी सियासत, माह के अंत में प्रियंका शुरू करेंगी चुनाव अभियान

Priyanka Gandhi Rally

सूबे में बढ़ते राजनीतिक तापमान के बीच अब घमासान और तेज होने की उम्मीद है, सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के रणनीतिकारों ने विधानसभा चुनाव 2017 के प्रचार प्रसार की समय सीमा तय कर दी है। महीने के अंत में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की ट्रम्प कार्ड प्रियंका गाँधी अपना चुनाव अभियान शुरू करेंगी, जिसमें कई कार्यक्रमों में स्वयं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी भी शामिल होंगे। गौरतलब है कि प्रियंका को लेकर सूबे में एक ‘उत्सुकता’ है, और उसी उत्सुकता का फायदा प्रशांत किशोर उठाना चाहते हैं।

कांग्रेस का कार्यक्रम:

गौरतलब है कि राज बब्बर की अध्य्क्ष की दावेदारी पर वीटो लगाने के साथ ही साफ़ हो गया था कि प्रियंका गाँधी की इस चुनाव में भूमिका क्या रहने वाली है, ऐसे में सवाल ये था कि प्रियंका को कब से मैदान में उतारा जाए। प्रियंका तुरुप का इक्का हैं ये सब जानते हैं, पर अगर यह दाव फेल हुआ और भाई राहुल गाँधी की तरह प्रियंका भी जनता से जुड़ने में असफल रहीं तो 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के अस्तित्व पर संकट आ सकता है।

Related posts

मेरठ: मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने किया आईएमए ब्लड बैंक का उद्घाटन

Shivani Awasthi
6 years ago

गठबंधन में बसपा के आगे समर्पित हो चुकी है सपा- नरेश अग्रवाल

Shashank
7 years ago

4 साल से सोनिया गाँधी की राह देख रहा उनका आदर्श गाँव

Shivani Awasthi
7 years ago
Exit mobile version