देश के पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में प्रियंका गांधी वाड्रा बड़ी भूमिका निभा सकती हैं। कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगे पोस्टरों को देख कर इस बात का अंदाजा साफ़ लगाया जा सकता है। कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगे पोस्टरों में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी की तस्वीर लगी हुई है।

कांग्रेस के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकती हैं प्रियंका गाँधी

  • देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
  • ऐसे में कांग्रेस पार्टी के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा बड़ी भूमिका निभा सकती हैं।
  • ख़ास कर के यूपी के लिए प्रियंका के प्रचार को ही तुरुप का इक्का माना जा रहा है।
  • बात दें की कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगे पोस्टरों में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी की तस्वीर लगी हुई है।
  • जिसे देख कर प्रियंका के राजनीतिक भविष्य की एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है।
  • गौरतलब हो की उत्तर प्रदेश के चुनाव में प्रियंका कांग्रेस के लिए रायबरेली, अमेठी में प्रचार करती रही हैं।
  • चर्चा है कि इस बार फिर से कांग्रेस पार्टी राज्य भर में प्रयंका से प्रचार कराएगी।
  • हालांकि यूपी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर भी कई मौकों पर यह बात कही है।
  • कि कांग्रेस पार्टी चाहती है कि प्रियंका हमारे लिए प्रचार करें लेकिन ये उन्हें ही तय करना है।

ये भी पढ़ें:‘कालाधन बना पार्टीधन’ सभी पार्टियां अपना खाता करें सार्वजनिक!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें