Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

कांग्रेस की पिछड़ा वर्ग महारैली में शामिल होकर अपना जोर आजमाएंगी प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi will join congress backward classes rally

Priyanka Gandhi will join congress backward classes rally

कांग्रेस की पिछड़ा वर्ग महारैली में शामिल होकर अपना जोर आजमाएंगी प्रियंका गांधी

जैसे जैसे लोकसभा चुनाव की नजदीकियां बढती जा रही है। वैसे वैसे उत्तर प्रदेश की राजनैतिक पार्टियों में सरगर्मियां भी बढती जा रही है। इन्ही सभी के बीच कांग्रेस ने भी उत्तर प्रदेश में अपने पैर मजबूत करना तेजी से शुरू कर दिया है। प्रदेश में पिछड़ा वर्ग एजेंडे को गति देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय संयोजक अनिल सैनी को उप्र की कमान सौंपी गयी है।  जिला स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति के साथ प्रदेश संगठन को चार जोन में बांटकर प्रभारी तैनात किए गए है।

महारैली को संबोधित करेगी प्रियंका गांधी

कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग जोड़ो अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रदेश को चार जोन में बांटकर प्रभारियों की तैनाती की है और 15 मार्च तक सभी एक लाख से ज्यादा गांवों में संगठन बनाने और लखनऊ में प्रस्तावित पिछड़ा वर्ग महारैली में पांच लाख से अधिक भीड़ जुटाने की तैयारी में जुटने को कहा है।

इस महारैली को प्रियंका गांधी भी संबोधित करेगी।

प्रियंका गांधी की सक्रियता से जनसामान्य में विश्वास बढ़ा: अनिल सैनी

सैनी ने बताया कि पश्चिम जोन में प्रो. एपी सिंह के साथ प्रीतम चौधरी और पूर्वी जोन में राजेंद्र सिंह लोधी व रामगणेश प्रजापति को प्रभारी बनाया है। इसके साथ सेन्ट्रल जोन मेें अली अकबर व बुंदेलखंड में अमर सिंह जांगिड़ को प्रभारी बनाया गया है।

न्यूनतम आय गारंटी का मुद्दा 2019 के लोकसभा चुनाव में आजमाया जाएगा: अनिल सैनी

गांवों में कांग्रेस का जनाधार बढ़ाने के लिए मनरेगा का प्रयोग सफल रहने के बाद अब न्यूनतम आय गारंटी का मुद्दा 2019 के लोकसभा चुनाव में आजमाया जाएगा।

Related posts

LIVE: अखिलेश यादव लखनऊ में जनसभा संबोधित कर रहे हैं!

Dhirendra Singh
7 years ago

गैंगरेप के बाद महिला की हत्या से सनसनी, हत्या के बाद शव को बोरे में डाल नदी में फेंका गया, शहर के सराय नदी में मिला महिला का शव, 2 दिन पहले 2 बेटियों का भी शव मिला था, बड़ी बेटी के साथ भी गैंगरेप किया गया था, रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई भूल गई पुलिस, एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या हुई, सीतापुर पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही, 3 दिन में 1 ही परिवार के 3 लोगों की हत्या।

Ashutosh Srivastava
6 years ago

मथुरा- ट्रैफिक सिपाही से मारपीट, विडियो हुआ वायरल

Desk
1 year ago
Exit mobile version