प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश और ज्योतिरादित्य सिंधिया को

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सौपी गई कमान, जानिए क्या यूपी के बदलेंगे समीकरण

प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश और ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपने से मुरादाबाद को दोहरी मजबूती मिली है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बुधवार को मुरादाबाद की बहू एवं बहन प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में ताजपोशी की घोषणा करते ही पूरे देश के साथ मुरादाबाद में कांग्रेसियों में जश्न शुरू हो गया। प्रियंका और ज्योतिरादित्य युवाओं की पसंद हैं। मुरादाबाद में युवा वोटरों की संख्या काफी अधिक है। बदले राजनीतिक समीकरणों से मुरादाबाद सीट कांग्रेस के लिए हॉट हो गई है। इससे भाजपा और सपा एवं बसपा गठबंधन की बेचैनी बढ़ गई है।

  • मुरादाबाद में युवा वोटरों की संख्या है काफी अधिक।
  • मुरादाबाद को दोहरी मिली मजबूती।
  • बदले राजनीतिक समीकरण।
  • मुरादाबाद सीट कांग्रेस के लिए हुई हॉट।
  • मुरादाबाद की बहू एवं बहन प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में ताजपोशी की घोषणा।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP NEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें