हिंसा की साजिश रचने के आरोप में जेल भेजे गए मार्शल आर्ट के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रविंद्र भारत के पक्ष में 21 मई को अनुसूचित समाज के कई संगठन आंदोलन का बिगुल फूंकने को तैयार है, वहीं सैकड़ों लोग इसके लिये एडीजी आफिस पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे। बता दे कि खिलाड़ी को दंगे भड़काने की साजिश करने के आरोप में जेल भेजा गया है, जबकि इनके परिजनों और कई संगठनों ने रविंद्र को निर्दोष बताया है। 

सोमवार को घेरेंगे एडीजी व आईजी कार्यालय: 

इसी कड़ी में आज हस्तिनापुर थानाक्षेत्र के गांव अलीपुर मोरना निवासी खिलाड़ी रविंद्र भारत के भाई बीके भारत, अधिवक्ता ललित मोहन चंद्र, सामाजिक कार्यकर्ता रविकांत ने खिलाड़ी को बेकसूर बताते हुए पुलिस के खिलाफ आन्दोलन करने की बात कही. उन्होंने बताया कि रविन्द्र को हिंसा रचने के आरोप में फसाया गया हैं.

protest against arrest International martial arts player Monday

इसलिए पुलिस के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत 21 मई को मेरठ एडीजी व आईजी मेरठ आफिस से की जाएगी। इसके बाद एक महापंचायत का भी एलान किया जाएगा। इसमें आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

क्या है मामला:

गौरतलब है बीती 13 मई को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला से क्राइम ब्रांच की टीम ने भीम आर्मी के 6 सदस्यों को सोशल मीडिया पर हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन पर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के भाई की हत्या के बाद हिंसा भड़काने के लिए कई वाट्सएप्प ग्रुप में  विवादित पोस्ट डालने का आरोप है।

protest against arrest International martial arts player Monday

इसके अलावा कैराना उपचुनाव में हिंसा की साजिस करने का भी आरोप लगा। इन्हीं आरोपियों में मार्शल आर्ट के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रविंद्र भारत को भी गिरफ्तार किया गया था.

बरहाल जो भी हो रविंद्र के परिजन व उनके साथ अन्य संगठन आगामी 21 मई को एडीजी / आईजी कार्यालय पर प्रदर्शन करने के साथ साथ निष्पक्ष जांच व जेल में बंद रविंद्र को रिहा करने की आवाज उठाएंगे।

कैराना चुनाव में हिंसा की साजिश नाकाम, भीम आर्मी के 6 लोग गिरफ्तार

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें