कैडर रिव्यू, रिक्रूटमेंट रूल में संशोधन, पारदर्शी तबादला नीति जैसी मांगों को लेकर गोमती नगर स्थित पासपोर्ट कार्यालय में कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया पासपोर्ट स्टाफ एसोसिएशन की केन्द्रीय कमेटी के आवाह्न पर आयोजित इस प्रदर्शन में लखनऊ सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी पासपोर्ट केन्द्रों लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर व वाराणसी में कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर विरोध जताया व प्रदर्शन भी किया। इस दौरान कर्मचारियों के उत्पीडऩ के विरोध में नारेबाजी भी की गई।

 ये भी पढ़ें : अमित शाह इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में कर रहे मीटिंग!

अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे

  • एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय वर्मा ने कहा कि कैडर रिव्यू, रिक्रूटमेंट रूल में संशोधन आदि उनकी प्रमुख मांगें हैं।
  • देश में एक साथ लगभग 400 अधिकारी कर्मचारियों का शिक्षण सत्र के मध्य में दूरस्थ प्रदेशों में मंत्रालय ने स्थानांतरण कर दिया गया है।
  • जो बिल्कुल अनैतिक है। लिहाजा हम प्रदर्शन कर रहे हैं।
  • महासचिव सुधीर तिवारी ने बताया कि अगर हमारी उचित मांगों पर मंत्रालय सकारात्मक कार्य नहीं करता है।
  • तो देश के समस्त पासपोर्ट कार्यालयों व पासपोर्ट सेवा केन्द्रों पर 31 जुलाई को कार्य बहिष्कार कर हड़ताल की जाएगी।
  • यूनिट अध्यक्ष राकेश पांडेय ने कहा कि वर्ष 2012 से देश के लगभग 9 पासपोर्ट सेवा केन्द्रों व 50 से अधिक पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्रों पर शानदार सेवा दी है।
  • इसका प्रत्यक्ष प्रमाण विदेश मंत्रालय के सीपीवी डिवीजन को सरकार ने उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वर्ण पदक से नवाजा।

 ये भी पढ़ें :केजीएमयू कर्मचारियों ने काला फीता बांध जताया विरोध!

  • ऐसे में अच्छा कार्य करने के बाद भी पासपोर्ट कर्मियों की उचित मांगों के प्रति प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता का परिणाम ही आदोलन है।
  • इसके लिए विदेश मंत्रालय प्रशासन जिम्मेदार है।
  • उपाध्यक्ष संजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि देश में कुल 2300 पासपोर्ट स्टाफ है।
  • अगर 31 को मांगों पर विचार नहीं हुआ तो आगे अनिश्चितकालीन हड़ताल भी होगी।
  • इस मौके पर सालिक राम द्विवेदी, रामजीवन, संदीप शुक्ला, आसिफ हुसैन, अनूप श्रीवास्तव ने उत्पीडऩ पर विरोध जताया।
  • प्रदर्शन में  प्रेम शंकर राय, वियज श्रीवास्तव, पारस नाथ पांडेय, नंद किशोर, राहुल कुमार सभी पासपोर्ट कर्मी मौजूद रहे।

 ये भी पढ़ें :बीजेपी की सर्जिकल स्ट्राइक, सपा में हड़कंप!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें