उत्तर प्रदेश में भले ही कई संगठन गायों के संरक्षण के लिए कई अभियान चला रहे हों लेकिन गो हत्या थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला भदोही जिले का है। यहां अराजक तत्वों ने एक गर्भवती गाय को चोरी से घर के बाहर से खोलकर मौत के घाट उतार दिया। सुबह जब अवशेष और खून बिखरा लोगों ने देखा तो आक्रोश भड़क उठा। बवाल की सूचना मिलते ही मौके पर क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, चौकी इंचार्ज समेत भारी पुलिस बल पर पहुंचा और गाय के मालिक की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर पड़ताल शुरू कर दी है। प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित लोगों ने तत्काल गाय के हत्यारों को पकड़ने की मांग की है।

यह है पूरा मामला

  • जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात गोपीगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 बड़े शिव मार्ग स्थित विजय ने अपने आवास के बगल स्थित मड़हे में तीन गायो को बांधकर रखा था।
  • सुबह होने पर जब परिजन सो कर उठे तो देखा तीनों गायों में से एक गर्भवती गाय मरी पड़ी थी।
  • कुछ मांस के अवशेष और खून बिखरा पड़ा था।
  • विजय ने इसकी सूचना गांव वालों को दी तो लोग आक्रोशित होकर प्रदर्शन करने लगे।
  • ग्रामीणों का कहना है कि गाय की हत्या की गई है।
  • वहीं पास में स्थित हैंडपंप पर उन लोगों के द्वारा हाथ भी धोए गए थे।
  • हैंडपंप पर खून के निशान भी देखे गए हैं।
  • प्रदर्शन की सूचना पाकर आनन-फानन में क्षेत्राधिकारी एसएस पांडेय, थानाध्यक्ष मनोज पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
  • पुलिस ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर गाय को दफन करवा दिया।
  • पुलिस ने जल्द आरोपितों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त कराया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें