सुल्तानपुर: मंहगाई को लेकर सपा का प्रदर्शन

सुल्तानपुर में आज महंगाई बेरोजगारी और प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर समाजवादी युवजन सभा ने प्याज व आलू की माला पहन कर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ता आज आलू प्याज की माला पहनकर डीएम आफिस के बाहर पहुचे और केंद्र व प्रदेश में बैठी बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

 

 

इस दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोक भी हुई। सपा कार्यकर्ताओ ने बीजेपी सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी महगाई देश और प्रदेश में चरम पर है। आये दिन हत्याएं हो रही है।और ऐसे में सरकार निजीकरण पर उतारू है। किसान परेशान है, सरकार को किसी की चिंता नही है। प्रदर्शन के बाद सपाइयों ने मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौपा।

इस दौरान चौराहे पर जाम लग गया। मौके पर भारी पुलिस बल पहुचा और सपाइयों को प्रदर्शन से रोकने की कोशिश रही फिलहाल प्रदर्शन रोकने में प्रशासन नाकाम रहा । इस दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोक भी हुई। सपा कार्यकर्ताओ ने बीजेपी सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी महगाई देश और प्रदेश में चरम पर है। आये दिन हत्याएं हो रही है।और ऐसे में सरकार निजीकरण पर उतारू है। किसान परेशान है, सरकार को किसी की चिंता नही है। प्रदर्शन के बाद सपाइयों ने मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौपा।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें