Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

उपचुनाव: बसपा के बाद सपा को मिला पूर्वांचल सेना का साथ

sp president akhilesh yadav

sp president akhilesh yadav

फूलपुर और गोरखपुर उपचुनाव की मतदान की तिथि नजदीक आते ही नये सियासी समीकरण बनना शुरू हो गये हैं। बसपा ने इन दोनों ही उपचुनाव में सपा को अपना समर्थन दिया है बदले में सपा अपने सहयोग से बसपा का एक सदस्य राज्यसभा भेजेगी। बसपा के अलावा कई अन्य छोटे-बड़े दलों ने इन दोनों उपचुनावों में समाजवादी पार्टी को अपना समर्थन दे दिया है। जैसे-जैसे उपचुनाव की तिथि पास आती जा रही है, भाजपा के विरोधी दलों का समर्थन समाजवादी पार्टी को मिलता जा रहा है। इस बीच यूपी में सक्रिय एक और बड़े दल ने इन दोनों उपचुनावों के लिए समाजवादी पार्टी को अपना समर्थन दे दिया है।

सपा को मिला बसपा का समर्थन :

गोरखपुर और फूलपुर सीट पर होने वाले उपचुनावों में पहली बार ऐसा हुआ है कि बसपा ने अपने कट्टर विरोधी सपा को समर्थन दिया है। बसपा के अलावा चौधरी अजीत सिंह की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल ने भी अपना समर्थन समाजवादी पार्टी को दे दिया है। इसके अलावा कई अन्य छोटे दलों ने भी सपा को अपना समर्थन दिया है। सपा को इतने सारे दलों का समर्थन मिलने से भाजपा की मुश्किलें जरूर थोड़ी बढ़ गयी हैं। मगर कांग्रेस ने इन दोनों ही सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं और जमकर प्रचार कर रहे हैं। इसके अलावा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया मार्क्सिस्ट ने भी सपा को अपना खुला समर्थन दे दिया है।

 

ये भी पढ़ें: सपा-बसपा समझौते पर कांग्रेसी विलाप वाजिबः राकेश त्रिपाठी

सपा को मिला पूर्वांचल सेना का साथ :

यूपी की दो लोकसभा सीटों पर होने वाला उपचुनाव प्रतिदिन रोचक होता जा रहा है। हर रोज नयी-नयी पार्टियां समाजवादी पार्टी को अपना समर्थन दे रही हैं। इसी कड़ी में अब पूर्वांचल सेना का भी नाम जुड़ गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि भाजपा की तानाशाही से मुक्ति पाने के लिए हम सपा प्रत्याशी को समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए बीजेपी की तानाशाही को खत्म करना जरूरी हो गया है। यही कारण है कि भाजपा के खिलाफ गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव में हम अपना समर्थन सपा प्रत्याशियों को दे रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें: बीजेपी सरकार घोटालों की सरकारः रामगोविंद चौधरी

Related posts

सीतापुर – महिला ने अज्ञात कारणों से लगाई फाँसी

kumar Rahul
7 years ago

लखनऊ SSP और SHO हजरतगंज के खिलाफ FIR लिखाने के लिए तहरीर

Sudhir Kumar
7 years ago

फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए किया अंतिम संस्कार, हरपालपुर कोतवाली के गढियाखेड़ा की घटना, शराब के नशे का आदी था युवक।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version