[nextpage title=”viral” ]
बीते दिनों डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सीबीआई की विशेष अदालत ने साध्वी से यौन शोषण का आरोपी पाते हुए 20 साल की सजा सुनाई दी थी। बलात्कारी बाबा को सज़ा होने के बाद भाजपा सांसद साक्षी महाराज उसके समर्थन में उतर आये थे जिसके बाद उनकी चारों तरफ काफी निंदा हुई थी। अब साक्षी ने बाद एक और भाजपा सांसद ने राम रहीम (ram rahim singh) का समर्थन किया है।
[/nextpage]
[nextpage title=”viral2″ ]
हमीरपुर-महोबा सांसद ने किया बचाव :
- डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सीबीआई अदालत ने यौन शोषण का आरोपी पाया था।
- इसके बाद से ही उसके समर्थको ने हरियाणा सहित कई राज्यों में हिंसा को अंजाम दिया था।
- बलात्कारी बाबा राम रहीम को अदालत ने 20 साल की कड़ी सजा सुनाई है।
- उसके आरोपी घोषित होने के बाद भाजपा सांसद साक्षी महाराज उसके बचाव में उतर आये थे।
- साक्षी महाराज ने कहा था कि अदालत को करोड़ो लोगो के विश्वास का भी ध्यान रखना चाहिए था।
- उन्होंने कहा था कि कोर्ट ने कई सारे लोगो की आवाज को सुने बिना फैसला दिया है।
- साथ ही उन्होंने कहा था कि कोर्ट को जामा मस्जिद के इमाम पर भी कार्यवाई करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें, वीडियो: राम रहीम की वो गुफा जहां लड़कियों को बनाता था अपना शिकार!
- साक्षी के बयान की काफी निंदा हुई थी और भाजपा ने इसे उनका निजी बयान बताया था।
- अब साक्षी के बाद एक और भाजपा सांसद राम रहीम के समर्थन में आये हैं।
- हमीरपुर-महोबा से सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने राम रहीम पर आरोप से असहमति जताई है।
- उन्होंने भी कहा कि बाबा के समर्थको की श्रद्धा का भी ध्यान रखना चाहिए था।
- साथ ही उन्होंने विवादित बाबा आसाराम का भी पक्ष लेते हुए बड़ा बयान दिया।
- भाजपा सांसद ने कहा कि आसाराम पर दोष साबित नहीं हुआ है तो क्यों उनको दोषी माना जाये।
- हालाँकि उन्होंने कहा कि ये उनका निजी विचार है, पार्टी का इससे कोई संबंध नहीं है।
ये भी पढ़ें, अखिलेश ने घर के डॉक्टर,पुरोहित तक को दिया यश भारती सम्मान!
[/nextpage]