उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पिछले 100 दिनों में पूर्व राज्य सरकारों के कई प्रोजेक्ट्स की जांच के आदेश दे चुकी है। वहीँ राज्य के सबसे ज्यादा मलाईदार विभाग PWD(लोक निर्माण विभाग) पर 1400 करोड़ के RP इंफ्रावेंचर घोटाले की(PWD scam) खबर सामने आई है।

1400 करोड़ के RP इंफ्रावेंचर घोटाले पर विभाग सख्त हो गया है(PWD scam):

  • योगी सरकार पिछली सरकार के कई प्रोजेक्ट्स की जांच के आदेश दे चुकी है।
  • इसके साथ ही सरकार ने कई विभागीय घोटालों की भी जांच के आदेश दिए हैं।
  • इसी क्रम में PWD विभाग में 1400 करोड़ का RP इंफ्रावेंचर घोटाला सामने आया है।
  • घोटाला सामने आने के बाद विभाग के अध्यक्ष वी.के सिंह सख्त हो गए हैं।
  • जिसके बाद विभागाध्यक्ष ने आगरा, आजमगढ़ मुख्य अभियंताओं को पत्र भेजा है।
  • पत्र में घोटाले को लेकर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
  • साथ ही पत्र में टेंडर बांड कैंसिल करने की भी कार्रवाई की बात कही गयी है।

ये भी पढ़ें: नहीं आते हैं अध्यापक, बच्चे खुद खोलते हैं विद्यालय का ताला!

कैंसिल होंगे कम्पनी के 967 करोड़ के टेंडर(PWD scam):

  • PWD में घोटाले के बाद विभागाध्यक्ष ने कंपनी के टेंडर के कैंसलेशन की बात कही है।
  • जिसके बाद कंपनी के करीब 967 करोड़ के टेंडर को कैंसिल किया जायेगा।
  • गौरतलब है कि, कंपनी ने बगैर टर्नओवर के 1400 करोड़ के टेंडर ले लिए।
  • साथ ही विभाग द्वारा टेंडर दिए जाने के मामले में नियमों की अनदेखी की गयी।
  • कंपनी के घोटाले में पूर्व सपा मंत्री के भाई दिनेश राठौर का भी नाम आ रहा है।
  • पूर्व सपा मंत्री के भाई कंपनी के MD हैं और पूर्व मंत्री के प्रभाव के चलते टेंडर प्रक्रिया में खेल किये जाने के आरोप लगे हैं।

ये भी पढ़ें: TCS कंपनी और कर्मचारियों से बात करने को तैयार- मोहसिन रजा

पूरा मामला(PWD scam):

  • पीडब्लूडी में 12 सौ करोड़ का घोटाला सामने आया है।
  • ये घोटाला भी पिछली सरकार का ही है।
  • आगरा की सरसो तेल कंपनी का नाम भी इस घोटाले में आया है।
  • बताया जाता है कि सरसों तेल बेचने वालों को सड़क का ठेका दिया गया।
  • आगरा के शिव कुमार राठौर को अरबों का ठेका दिया गया।
  • खबंरों के मुताबिक, राठौर के भाई की कंपनी ने फर्जी FDR लगाई थी।
  • 25 करोड़ की कॉपरेटिव बैंक की फर्जी FDI की बात सामने आयी है।
  • मथुरा और आगरा के बीच 800 करोड़ का ठेका दिया गया।
  • गोवर्धन,बरसाना, डीग में सड़क निर्माण का ठेका भी दिया गया।
  • आरपी इंफ़्रावेंचर राठौर के भाई की कंपनी बताई जा रही है।
  • मथुरा प्रांतीय खंड में 458 करोड़ का ठेका भी दिया गया।
  • अखिलेश यादव सरकार में राठौर पर मेहरबानी हुई थी।
  • आगरा में राठौर जमीन कब्जे के कई आरोप हैं।
  • सलोनी सरसों तेल नामक ब्रांड भी राठौर का ही है।
  • अखिलेश यादव सरकार के कई घोटाले सामने आ रहे है।
  • ये ताजा मामला भी उन्हीं के कार्यकाल का है।
  • अखिलेश यादव सरकार द्वारा दिए गए ठेके के बाद फिर से कई सवाल खड़े हुए हैं।
  • FDI फर्जी निकलने के बाद अब ये मामला तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है।
  • वहीँ पिछली सरकार की मंशा पर भी सवाल उठ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ये है दुनिया का अजीबोगरीब आइलैंड, जहां महिलाओं की नहीं होती एंट्री!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें