केंद्र सरकार के 2 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्रीय मंत्री जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री गुरुवार को झाँसी पहुंचे।

‘एक राष्ट्र, एक मंडी’ की सोच पर पार्टी:

  • केंद्र सरकार के 2 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह गुरुवार को सूबे के झाँसी जिले में पहुंचे।
  • उन्होंने वहां कहा कि, देश में भाजपा के शासन के बाद किसानों को उनकी कृषि उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की है।
  • केंद्र सरकार देश में एक राष्ट्र, एक मंडी की सोच को आगे बढ़ाया है।
  • केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि, 12 राज्यों की 365 मंडियां इस पहल के लिए राजी हो गयी हैं।
  • उन्होंने ये भी बताया कि, सूबे में सूखे के हालातों के तहत केंद्र सरकार बुंदेलखंड क्षेत्र पर अपनी नजर बनाये हुए है।
  • केंद्रीय मंत्री ने बताया कि, 2022 तक देश के किसानों की आय में करीब दोगुनी वृद्धि हो जाएगी।
  • उन्होंने जानकारी दी कि, किसान की खेती की लागत कम करने के लिए सरकार द्वारा कई उपाय किये जा रहे हैं।
  • जिसके तहत मृदा परीक्षण कर देश के 14 करोड़ किसानों के सॉइल हेल्थ कार्ड बनाया गया।
  • देश के अन्दर कृषि में रासायनिक खेती की जगह जैविक खेती को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
  • सरकार ने देश के सभी ग्रामीण जिलों में बने कृषि विज्ञान केन्द्रों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जायेगा।
  • जिससे कृषि प्रसार प्रणाली को मजबूत और बेहतर बनाया जा सके।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें