उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में मंगलवार को रागिनी दुबे की एकतरफा प्यार में चाकुओं से गोदकर निर्मम तरीके से हत्या(ragini murder case) कर दी गयी थी, हत्या में करीब 5 लोग शामिल थे, जिसमें से मुख्य आरोपी समेत 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी क्रम में रागिनी हत्याकांड में अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था आनंद कुमार ने मीडिया को जानकारी दी।

रागिनी हत्याकांड पर ADG LO आनंद कुमार का बयान(ragini murder case):

  • मंगलवार को बलिया में रागिनी की एकतरफा प्यार के चलते चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गयी थी।
  • जिसके बाद पुलिस ने मामले में अभी तक 2 अभियुक्तों को पकड़ लिया है और बाकी 3 की तलाश जारी है।
  • इसी क्रम में सूबे के ADG LO ने रागिनी हत्याकांड की जानकारी दी है।
  • उन्होंने कहा कि, मृतक और हत्यारा पहले से ही एक दूसरे को जानते थे,
  • दोनों के परिवार कई सालों से संपर्क में थे,
  • एक ही गांव का मामला होने की वजह से आपस में सुलझाने पर विचार कर रहे थे,
  • मामला इतना बढ़ जाएगा परिवार वालों को नहीं पता था
  • पांच हत्यारों में से दो मुख्य हत्यारों को गिरफ्तार किया गया है,
  • पुलिस तीन हत्यारों की तलाश कर रही है,
  • 8 घंटे के भीतर दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पीड़ित परिवार को दी थी धमकी(ragini murder case):

  • आरोपी का पिता कृपाशंकर तिवारी पीड़ित परिवार के यहाँ पहुंचा।
  • हत्या की बात बताने के बाद उसने खुलेआम धमकी भी दी।
  • प्रधान होने का दंभ दिखाते हुए उसने परिवार वालों को धमकाया था।
  • उसने कहा था कि अगर पुलिस को वो चाकू भी दे दे तो कोई कुछ नही करेगा।
  • पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ने वाली है।
  • फ़िलहाल आरोपी का पिता फरार है।
  • उक्त बातें बताते वक्त रागिनी की बहन रो पड़ी।
  • मृतका रागिनी की बहन कहती है कि उन्हें इंसाफ चाहिए।
  • हर हाल में बहन के हत्यारों को सजा मिलनी चाहिए।
  • वहीँ आलोचनाओं के बाद आज सुबह एसपी सुजाता सिंह के घर पहुँचने की बात भी कही।

एसपी सुजाता सिंह को नहीं है फुर्सत(ragini murder case):

  • एसपी सुजाता सिंह की कार्यशैली सवालों के घेरे में है।
  • बलिया की कानून व्यवस्था पर वहां के बीजेपी नेताओं ने भी सवाल उठाये हैं।
  • अब पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अपनी पीठ थपथपाने में जुटी है।
  • लेकिन शुरुआती शिकायत पर पुलिस अगर एक्शन लेती तो आज रागिनी कम से कम अपने स्कूल पहुँच गई होती।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार(ragini murder case):

  • देर रात पुलिस ने आखिरकार मुख्य आरोपी आदित्य तिवारी उर्फ़ प्रिंस को पकड़ने में कामयाबी हासिल कर ली।
  • मुख्य आरोपी प्रिन्स तिवारी का साथी राजू भी गिरफ्तार हुआ है।
  • आरोपी के पिता कृपाशंकर तिवारी प्रधान हैं।
  • प्रधान पुत्र होने के दंभ में आदित्य अक्सर स्कूल आने-जाने वाली लड़कियों पर फब्तियां कसता था।
  • आरोपी आदित्य लगातार रागिनी पर बात करने का दबाव बनाता था।
  • लेकिन परिवार वाले गाँव की बात समझकर चुप रह जाते थे।
  • पूरे मामले में बलिया पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
  • जिले की कप्तान सुजाता सिंह और उनकी टीम की लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली।
  • एंटी रोमियो दल इन्हीं घटनाओं को रोकने के लिए बनाया गया लेकिन इनकी नाकामी की पोल भी अब खुल चुकी है।

ये भी पढ़ें: ‘चाकू भी दे दूंगा तो कुछ नहीं कर बिगाड़ पायेगी पुलिस’!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें