उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में मंगलवार को रागिनी दुबे की एकतरफा प्यार में चाकुओं से गोदकर निर्मम तरीके से हत्या(ragini murder case) कर दी गयी थी, हत्या में करीब 5 लोग शामिल थे, जिसमें से मुख्य आरोपी समेत 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी क्रम में योगी सरकार के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक बुधवार को बरेली जिले में पहुंचे थे। जहाँ कानून मंत्री ने रागिनी को इन्साफ दिलाने की बात कही।

घटना में किसी को बख्शा नहीं जायेगा(ragini murder case):

  • योगी सरकार में कानून मंत्री ब्रजेश पाठक बुधवार को बरेली जिले में पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने रागिनी हत्याकांड पर बात की।
  • इस दौरान कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि, बलिया की घटना में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
  • उन्होंने आगे कहा कि, इस घटना में जो भी दोषी होगा उसपर सख्त कार्रवाई होगी।
  • आगे कानून मंत्री ने पूर्व मंत्री याकूब के मामले पर अपनी राय रखी।
  • जिसके तहत याकूब के बेटे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
  • उन्होंने कहा कि, याकूब के बेटे की जल्द गिरफ्तारी होगी।

पीड़ित परिवार को दी थी धमकी(ragini murder case):

  • आरोपी का पिता कृपाशंकर तिवारी पीड़ित परिवार के यहाँ पहुंचा।
  • हत्या की बात बताने के बाद उसने खुलेआम धमकी भी दी।
  • प्रधान होने का दंभ दिखाते हुए उसने परिवार वालों को धमकाया था।
  • उसने कहा था कि अगर पुलिस को वो चाकू भी दे दे तो कोई कुछ नही करेगा।
  • पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ने वाली है।
  • फ़िलहाल आरोपी का पिता फरार है।
  • उक्त बातें बताते वक्त रागिनी की बहन रो पड़ी।
  • मृतका रागिनी की बहन कहती है कि उन्हें इंसाफ चाहिए।
  • हर हाल में बहन के हत्यारों को सजा मिलनी चाहिए।
  • वहीँ आलोचनाओं के बाद आज सुबह एसपी सुजाता सिंह के घर पहुँचने की बात भी कही।

एसपी सुजाता सिंह को नहीं है फुर्सत(ragini murder case):

  • एसपी सुजाता सिंह की कार्यशैली सवालों के घेरे में है।
  • बलिया की कानून व्यवस्था पर वहां के बीजेपी नेताओं ने भी सवाल उठाये हैं।
  • अब पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अपनी पीठ थपथपाने में जुटी है।
  • लेकिन शुरुआती शिकायत पर पुलिस अगर एक्शन लेती तो आज रागिनी कम से कम अपने स्कूल पहुँच गई होती।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार(ragini murder case):

  • देर रात पुलिस ने आखिरकार मुख्य आरोपी आदित्य तिवारी उर्फ़ प्रिंस को पकड़ने में कामयाबी हासिल कर ली।
  • मुख्य आरोपी प्रिन्स तिवारी का साथी राजू भी गिरफ्तार हुआ है।
  • आरोपी के पिता कृपाशंकर तिवारी प्रधान हैं।
  • प्रधान पुत्र होने के दंभ में आदित्य अक्सर स्कूल आने-जाने वाली लड़कियों पर फब्तियां कसता था।
  • आरोपी आदित्य लगातार रागिनी पर बात करने का दबाव बनाता था।
  • लेकिन परिवार वाले गाँव की बात समझकर चुप रह जाते थे।
  • पूरे मामले में बलिया पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
  • जिले की कप्तान सुजाता सिंह और उनकी टीम की लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली।
  • एंटी रोमियो दल इन्हीं घटनाओं को रोकने के लिए बनाया गया लेकिन इनकी नाकामी की पोल भी अब खुल चुकी है।

ये भी पढ़ें: ‘चाकू भी दे दूंगा तो कुछ नहीं कर बिगाड़ पायेगी पुलिस’

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें