उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने यूपी चुनाव के तहत गठबंधन कर लिया है। जिसके तहत रविवार को दोनों दलों की ओर से संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया था। जिसके तहत अखिलेश यादव और राहुल गाँधी ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।

यूपी की जनता को शक्ति मिलेगी:

  • संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के तहत राहुल गाँधी ने अपना संबोधन शुरू किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, इस गठबंधन से यूपी की जनता को शक्ति मिलेगी।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, इस गठबंधन से यूपी आगे बढ़ेगा।
  • राहुल गाँधी ने आगे कहा कि, अखिलेश यादव से मेरा व्यक्तिगत रिश्ता है।
  • जिसके बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस का संबोधन शुरू किया।

उत्तर प्रदेश बड़ा प्रदेश:

  • राहुल गाँधी के बाद अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस का संबोधन शुरू किया।
  • अपने संबोधन में अखिलेश ने कहा कि, उत्तर प्रदेश बहुत बड़ा प्रदेश है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, इस राज्य ने कई प्रधानमंत्री देश को दिए हैं।
  • इसी में आगे अखिलेश ने कहा कि, लोग चाहते हैं कि, ये गठबंधन सफल हो।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, कांग्रेस और सपा के साथ आने पर काम तेजी से होगा, लोगों के बीच भरोसा पैदा होगा।
  • अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि, दोनों दल मिलकर यूपी में विकास का काम करेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें