उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का समर शनिवार 11 फरवरी से शुरू हो चुका है, जिसके तहत सभी दलों ने अपने प्रचार अभियान की गति को बढ़ा दिया है। इसी क्रम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी सोमवार 13 फरवरी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर के दौरे पर थे। जहाँ राहुल गाँधी ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

लखीमपुर में राहुल गाँधी के संबोधन के मुख्य अंश:

  • दो युवाओं में दोस्ती हुई है।
  • गठबंधन से बीजेपी डरी।
  • प्रदेश के विकास के लिए गठबंधन।
  • पीएम ने वादा किया था हर साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे।
  • गठबंधन से डर रहे हैं ये।
  • मोदी जी आते हैं कहते हैं रोजगार दूंगा, बल्कि जिनके पास रोजगार था उनको बेरोजगार कर दिया।

पिछले 7 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी:

  • देश में पिछले 7 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी।
  • ढाई साल में मोदी जी ने कोई विकास नही किया।
  • मोदी जी 94 प्रतिशत कालेधन के पीछे नही पड़े।
  • मोदी एक दम से कहते है आज रात 8 बजे 500 व 1000 के नोट कागज में बदल रहा हूं।
  • बब्बर शेर से कितने युवाओं को रोजगार मिला।
  • मोदी जी ने स्विस बैंक की लिस्ट राज्यसभा और लोकसभा में नही रखी।
  • नोटबंदी से लोगों का रोजगार चला गया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें