मिशन 2017 का रथ लेकर यूपी में किसान यात्रा पर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज अपने पुरखों की नगरी पहुंचे। लम्बे समय के बाद राहुल गांधी ने स्वराज भवन में रात्रि विश्राम किया। राहुल कई बार कह चुके हैं कि उनको स्वराज और आनंद भवन में बहुत शांति मिलती है।

  • इलाहाबाद में राहुल गांधी का कार्यक्रम लगभग पूरे शहर को कवर करेगा।
  • स्वराज भवन से इलाहाबाद यूनिवर्सिटी रोड होते हुए उनका काफिला विवि के पास छात्रों के प्रतिनिधि मंडल से मिलेगा।
  • यहां लोकसेवा आयोग और कुलपति के खिलाफ कार्यवाही की मांग का ज्ञापन सौंपा जाएगा।
  • फिर व्यापारियों से रूबरू होते हुए कटरा की गलियों से राहुल हिंदू हॉस्टल के सामने महामना की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे।
  • फि‍र रास्‍ते में महात्‍मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू और चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति‍ पर माल्‍यार्पण करते हुए इलाहाबाद यूनि‍वर्सि‍टी से होकर ऐति‍हासि‍क नीम के पेड़ के पास सभा करेंगे।
  • इससे पहले वे सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे।
  • यहां वे मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और पुराने शहर की ओर जाएंगे।
  • राहुल चौक स्थित ऐतिहासिक नीम के पेड़ पर भी श्रद्धांजलि देने जाएंगे।
  • यहां अंग्रेजों ने सैकड़ों क्रांतिकारियों को फांसी दी गई थी।

राहुल गाँधी की ‘किसान यात्रा’ का पहला चरण पूरा, जानें कहाँ क्या हुआ ख़ास!

कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागतः

  • रोड शो के दौरान शहर भर में राहुल के जोरदार स्वागत की तैयारी कांग्रेसियों ने की है।
  • नेहरू और गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के दौरान रीता बुहुगुणा जोशी और सलमान खुर्शीद भी मौजूद रहें।
  • यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने युवराज का जोरदार स्वाग किया।

राहुल गाँधी की ‘किसान यात्रा’ का पहला चरण पूरा, जानें कहाँ क्या हुआ ख़ास!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें