उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके तहत सभी दलों ने अपने प्रचार अभियान को बढ़ा दिया है। इसी क्रम में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी रविवार 5 फरवरी को कानपुर पहुंचे थे। जहाँ दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से जनसभा को संबोधित किया।

कानपुर में संयुक्त जनसभा में राहुल गाँधी के संबोधन के मुख्य अंश:

  • संयुक्त जनसभा में राहुल गाँधी ने कहा कि, थोड़ी देर होने के लिए मैं आप सब से माफ़ी मांगता हूँ।
  • पीएम मोदी पर हमला, राजनीति करने का नया तरीका निकाला है मोदी जी ने।
  • किसी को 15 लाख रुपये मिले क्या।
  • जब मोदी जी को घबराहट होती तो वो नया लेबल निकालते हैं।
  • SCAM की नई परिभाषा दी।
  • मोदी जी सोचते हैं कि हिंदुस्तान की जनता कुछ नही समझती।
  • बिहार के चुनाव के बाद जैसे मोदी जी के मुंह से बिहार का शब्द नही निकला।
  • वैसे ही यूपी के चुनाव के बाद मोदी जी के मुंह से यूपी शब्द नही निकलेगा।
  • मोदी जी के चेहरे से मुस्कुराहट गायब हो गयी है।
  • हम पाते हैं मेड इन चाइना।
  • SCAM= Service, Courage, Ability, Modesty।
  • यूपी के बेहतर भविष्य के लिए यह गठबंधन हुआ है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें