बुधवार 11 जनवरी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी ने दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक बुलाई है। जिसमें उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से जुड़ी तैयारियों पर चर्चा और समीक्षा की जाएगी।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों से मिलेंगे राहुल गाँधी:
- कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी ने मंगलवार को दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक की अध्यक्षता की थी।
- जिसमें 5 राज्यों के चुनाव पर चर्चा की गयी थी।
- जिसके बाद राहुल गाँधी बुधवार 11 जनवरी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
- इस दौरान शीला दीक्षित, कांग्रेस यूपी चीफ राज बब्बर और गुलाम नबी आजाद मौजूद रहेंगे।
यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा:
- कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी ने 10 जनवरी को दिल्ली में 5 राज्यों में होने वाले चुनाव के तहत बैठक बुलाई थी।
- राहुल गाँधी 11 जनवरी को उत्तर प्रदेश के चुनाव से सम्बंधित बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
- इस बैठक में राहुल गाँधी पार्टी की अभी तक की चुनावी रणनीति की समीक्षा करेंगे।
- सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश चुनाव से सम्बंधित इस बैठक में प्रियंका गाँधी भी शामिल हो सकती हैं।
- वहीँ बैठक में यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें: कलह पर हो सकता है ‘बड़ा फैसला’, सपा प्रमुख करेंगे प्रेस कांफ्रेंस!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#Indian National Congress
#rahul gandhi meeting
#rahul gandhi meeting to up congress officials
#rahul gandhi meeting to up congress officials for assembly elections
#rahul gandhi will meet up congress officials
#दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय
#प्रियंका गांधी
#बुधवार 11 जनवरी
#भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
#यूपी चुनाव
#राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी
#राहुल गांधी
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार