उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पहला चरण शनिवार 11 फरवरी से शुरू हो चुका है। यूपी चुनाव के तहत ही समाजवादी पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बीच गठबंधन हुआ है। शनिवार 11 फरवरी को सपा-कांग्रेस गठबंधन के तहत अखिलेश यादव और राहुल गाँधी एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे।

राहुल गाँधी पहुंचे लखनऊ:

  • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का पहला चरण शनिवार से शुरू हो चुका है।
  • वहीँ शनिवार को ही सपा-कांग्रेस गठबंधन के तहत अखिलेश यादव और राहुल गाँधी एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे।
  • संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के संबोधन के लिए राहुल गाँधी शनिवार को लखनऊ पहुँच चुके हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत:

  • शनिवार 11 फरवरी को संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करने के राहुल गाँधी लखनऊ पहुँच चुके हैं।
  • सूबे की राजधानी लखनऊ स्थित अमौसी एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गाँधी का जोरदार स्वागत किया।
  • गौरतलब है कि, राहुल गाँधी विशेष चार्टेड प्लेन के जरिये लखनऊ पहुंचे हैं।

11 बजे होगी प्रेस कांफ्रेंस:

  • कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के संबोधन के लिये लखनऊ पहुँच चुके हैं।
  • यह प्रेस कांफ्रेंस सुबह 11 बजे लखनऊ स्थित ताज होटल में आयोजित की जाएगी।
  • जहाँ अखिलेश यादव और राहुल गाँधी प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें: सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव भाई के प्रचार से शुरू करेंगे पार्टी का प्रचार!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें