भारतीय जनता पार्टी के विवादित नेता साक्षी महाराज पार्टी आलाकमान की मनाही के बाद भी अपने तेवर बदलने को तैयार नहीं हैं। उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज अक्सर ही अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। मैनपुरी जेल में बंद भाजपा नेता मैदान सिंह राजपूत से मिलने पहुंच भाजपा सांसद ने राहुल गांधी को निशाने पर ले लिया।

  • मैनपुरी में आज साक्षी महाराज ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी राजनीति के पप्पू हैं।
  • राहुल गांधी राजनीति की ABCD भी नहीं जानते हैं।
  • साक्षी महाराज ने कहा कि राहुल बेकार में ही उत्तर प्रदेश के चक्कर काट रहें हैं।
  • बतौर साक्षी राहुल को अभी राजनीति में पारंगत होने में काफी वक्त लगेगा।
  • भाजपा सांसद ने कहा कि राहुल के मूल में ही खोट है, पहले वो अपने हिंदू होने का सबूत दें।
  • साक्षी ने कहा कि जब राहुल हिंदू ही नहीं हैं तो उन्हें हिंदुस्तान और भारतीय सेना से कैसे प्यार हो सकता है।

हमें कांग्रेस मुक्त भारत चाहिए, सोनिया मुक्त नहीं- साक्षी महाराज

देश के अंदर भी मौजूद अलगाववादीः

  • भाजपा सांसद ने कहा कि देश के अंदर भी अलगाववादी मौजूद है।
  • आतंकवादी देश के बाहर ही नहीं देश के अंदर भी हैं, कुछ मीडिया के रूप में भी हैं।
  • साक्षी ने कहा कि ऐसे देशद्रोहियों पर भी सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत है।
  • इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यूपी में चुनाव के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा।

दलबदलुओं को BJP में शामिल करने पर साक्षी महराज ने जताई नाराजगी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें