उत्तर प्रदेश में देवरिया से दिल्ली तक किसान यात्रा लेकर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सूबे के किसानों को अपने पाले में करने की भरपूर कोशिश की। राहुल गांधी ने यूपी के किसानों से वादा किया कि यदि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनी तो सिर्फ 10 दिनों में उनका कर्जा माफ हो जाएगा। अब किसानों पर दांव चलने के बाद कांग्रेस अगल-अलग जातियों को लामबंद करना चाहती है। इसके लिए रणनीतिकार प्रशान्त किशोर ने एक नया प्लान भी तैयार कर लिया है।

  • सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस इसी महिने से प्लान पीके पार्ट टू पर अमल कर सकती है।
  • इसके लिए राहुल गांधी यूपी में किसान यात्रा की तर्ज पर ही एक दलित यात्रा कर सकते हैं।
  • वही, कांग्रेस ने पिछड़ा सम्मेलन करवाने की तैयारियां भी पूरी कर ली हैं।
  • पीके की योजना अब अलग-अलग जातियों को अपनी तरफ आकर्षित करने की है।
  • इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में एक दलित यात्रा का कार्यक्रम बनाया गया है।
  • मंडल स्तर पर दलित चेतना सम्मेलन कराने का प्लान लगभग फाइनल हो चुका है।
  • राहुल गांधी की दलित यात्रा पर फिलहाल तो कांग्रेस ने अभी कोई तस्वीर साफ नहीं की है।
  • लेकिन सूत्रों की माने तो यात्रा के बातचीत प्राथमिक स्तर पर चल रही है।
  • कांग्रेस हाईकमान की मुहर लगने के बाद जल्द ही यात्रा का खाका खींचा जाएगा।

कांग्रेस ने ढूंढ निकाला यूपी विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र!

85 आरक्षित सीटों पर फोकसः

  • किसानों के बाद अब पीके का प्लान यूपी के दलित और पिछड़े वर्ग को टारगेट करना होगा।
  • बताया जाता है कि दलित यात्रा के प्रस्ताव पर राहुल गांधी ने खुद शामिल होने की पहल की थी।
  • इस यात्रा का विशेष फोकस सूबे की 85 आरक्षित विधान सभा सीटों पर दलितों को लुभाने पर होगा।
  • उम्मीद है कि यह यात्रा और मंडल स्तर पर दलित सम्मेलन इसी महीने के अंत तक शुरू किए जा सकते हैं।
  • प्रदेश कांग्रेस के मुताबिक वाल्मीकि जयंती के बाद दलित सम्मेलन शुरू हो सकते हैं।

किसान यात्रा के बाद अब कांग्रेस अध्यक्षा भी यूपी में करेंगी प्रचार!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें