कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी यूपी में अपनी मौजूदा सीट अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगे। सोनिया गांधी को भी रायबरेली संसदीय सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। पहली लिस्ट में प्रियंका गांधी का नाम नहीं है। इसके अलावा सलमान खुर्शीद को फर्रुखाबाद से और आरपीएन सिंह को कुशीनगर से उम्मीदवार बनाया गया है। इमरान मसूद सहारनपुर से, जितिन प्रसाद धौरहरा से, अनु टंडन उन्नाव से और राजाराम पाल अकबरपुर से चुनाव लड़ेंगे।

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से किस्मत आजमाएंगे। इसके साथ ही कांग्रेस ने गुजरात की 4 सीटों पर भी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने गुरुवार शाम उम्मीदवारों के नाम पर अपनी अंतिम मुहर लगाई। पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी सूची में 15 नाम शामिल हैं। इनमें राहुल गांधी और सोनिया गांधी के नाम भी हैं।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]उत्तर प्रदेश के 11 उम्मीदवारों की लिस्ट[/penci_blockquote]
➡ सोनिया गांधी, रायबरेली
➡ राहुल गांधी, अमेठी
➡ सहारनपुर, इमरान मसूद
➡ बदायूं, सलीम इकबाल शेरवानी
➡ धौरहरा, जितिन प्रसाद
➡ उन्नाव, श्रीमति अनु टंडन
➡ फर्रुखाबाद, सलमान खुर्शीद
➡ अकबरपुर, राजा राम पाल
➡ जालौन (एससी सीट), बृजलाल खबरी
➡ फैजाबाद, निर्मल खत्री
➡ कुशीनगर, आरपीएन सिंह

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]गुजरात के 4 उम्मीदवारों की लिस्ट[/penci_blockquote]
➡ अहमदाबाद पश्चिम (एससी सीट), राजू परमार
➡ बडोदरा, प्रशांत पटेल
➡ आणंद, भरत सिंह सोलंकी
➡ छोटा उदयपुर (एसटी सीट), रंजीत मोहन सिंह राठवा

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें