Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री वाला राहुल गांधी का बिलकुल सटीक फैसला: अखिलेश यादव

Rahul Gandhi's decision to Priyanka enter politics is absolutely correct

Rahul Gandhi's decision to Priyanka enter politics is absolutely correct

प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री वाला राहुल गांधी का बिलकुल सटीक फैसला: अखिलेश यादव

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री को राहुल गांधी का सही फैसला बताया और इसके लिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी की राजनीति में आने के फैसले उनकी पार्टी को खुशी है। प्रियंका गांधी का राजनीति में कदम रखना लोकसभा चुनाव के साथ-साथ आगे आने वाले चुनावों के लिहाज से भी काफी अहम है। लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के साथ अपनी पार्टी का गठबंधन करने वाले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को अब कांग्रेस के साथ भी संबंध मधुर रखने के प्रयास में हैं। गणतंत्र दिवस पर आज जनेश्वर मिश्र पार्क में झंडारोहण के बाद उन्होंने कांग्रेस के प्रियंका गांधी को महासचिव बनाने के फैसले की सराहना की। कांग्रेस के प्रियंका गांधी को पार्टी में महासचिव बनाने के फैसले पर सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी को खुशी है कि कांग्रेस में युवाओं को मौका दिया जा रहा है।

प्रियंका गांधी को पार्टी में पहली बार कोई जिम्मेदारी देने पर अखिलेश यादव ने तीन दिन बाद कोई प्रतिक्रिया दी है।

उन्हें उम्मीद है कि प्रियंका गांधी की एंट्री से यूपी में कांग्रेस की जड़ें मजबूत होंगी।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP NEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

Related posts

मुरादाबाद। तेज़ रफ़्तार बाईक पर जा रहे दो नाबालिक छात्र हुये बिजली के पोल से टकराकर हादसे के शिकार, एक की मौके पर हुई मौत।

Sudhir Kumar
7 years ago

आंधी में छत से गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

Desk
3 years ago

इलाहाबाद में एक साथ दिखीं प्रियंका गाँधी और डिंपल यादव!

Divyang Dixit
8 years ago
Exit mobile version