रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को बड़ा झटका दिया है। हाल ही में आरआरबी द्वारा असिस्टेंट लोको पॉयलट (एएलपी) एवं तकनीशियन के विभिन्न पदों में भर्ती के लिए निकाले गए आवेदन में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र सीमा दो वर्ष घटा दी गई है।  पूर्व में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष थी, जो अब 28 कर दी गई है। तमाम अभ्यर्थी इस नई व्यवस्था से परेशान हैं।

  • दरअसल इलाहाबाद समेत देश के सभी आरआरबी द्वारा एएलपी और तकनीशियन के विभिन्न पदों में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन भरे जाने के दौरान तमाम अभ्यर्थियों को इस बात की जानकारी हुई कि बोर्ड ने सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की अधिकतम आयुसीमा 30 वर्ष से घटाकर 28 वर्ष कर दी है।

जीएसटी काउंसिल ने जॉब वर्क पर घटाई GST दर!

  • अचानक हुए इस बदलाव से 28 से 30 वर्ष की उम्र वाले तमाम अभ्यर्थी परेशान हैं।
  • वे लगातार सूबेदारगंज स्थित आरआरबी कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं।
  • प्रतियोगी छात्र प्रवीण शुक्ला, दीपक शर्मा का कहना है कि इस बार आरआरबी ने एक साथ कई बदलाव कर छात्रों को मुश्किल में डाल दिया है।
  • एक ओर जहां आवेदन शुल्क पांच गुना बढ़ा दिया, वहीं अब सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की उम्र सीमा भी 30 से घटाकर 28 वर्ष कर दी गई।
  • उधर, अभ्यर्थियों को हो रही परेशानी को देखते हुए आरआरबी ने अपना स्पष्टीकरण जारी किया है।
  • कहा गया है कि वर्ष 2015 में ही एएलपी/तकनीशियन की भर्ती में सामान्य अभ्यर्थियों की अधिकतम आयुसीमा 30 वर्ष की गई थी।
  • तब यह भी स्पष्ट किया गया था कि यह व्यवस्था सिर्फ तीन वर्ष के लिए लागू है,
  • क्योंकि 2015 के पूर्व अधिकतम आयुसीमा 27 वर्ष थी।

नाइट शिफ्ट जॉब बन सकता है परेशानियों का सबब!

  • अब अगली भर्ती में अधिकतम आयुसीमा पहले की तरह 27 वर्ष कर दी जाएगी।
  • आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी ने इसकी पुष्टि की है।
  • आरआरबी यानी की रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड जल्द ही 62907 पदों के लिए एक और भर्ती प्रक्रिया आयोजित करने जा रही है।
  • इस वर्ष रेलवे भर्ती बोर्ड बहुत सारी भर्ती प्रक्रिया आयोजित करने वाली है।
  • जैसा की हाल ही में रेलवे सहायक लोको पायलट और तकनीशियन भर्ती 2018 की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
  • अब रेलवे ग्रुप डी के लिए भर्ती प्रकिया आयोजित करने जा रहा है।
  • ग्रुप डी के अंतर्गत ट्रैक मेंटेनर, पॉइंट्समैन, हेल्पर, पोर्टर आदि पदों की भर्ती की जाएगी।
  • रेलवे भर्ती ग्रुप डी के लिए आवेदन पत्र 10 फ़रवरी से 12 मार्च 2018 तक उपलब्ध रहेगा।
  • जो अभ्यार्थी रेलवे ग्रुप डी के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे 10 फ़रवरी 2018 से आवेदन कर सकते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें