उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती नगर पॉलीटेक्निक का रैन बसेरा इस वक़्त शराबीयों और नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है। ठण्ड के इस ठिठुरन भरे महीने में जहाँ लोगों को सबसे ज्यादा अपने घर की छत और गर्म बिस्तर याद आता है। वहीँ बहुत सी महिलाओं और मासूम बच्चों को मजबूर होकर गोमती नगर पॉलीटेक्निक के इस रैन बसेरा के बाहर सड़कों के किनारे रात गुजारनी पड़ती है।

[ultimate_gallery id=”35220″]

क्या है इन महिलाओं की समस्या:

  •  रैन बसेरे के बाहर रहने वाली महिलाओं का कहना है की इस रैन बसेरे में ज़्यादातर पुरुषों का कब्ज़ा है।
  • अधिकतर पुरुष  रैन बसेरे में शराब पी कर धुत पड़े रहते हैं।
  • वो इन महिलाओं और इनके साथ बच्चों को भी रैन बसेरे में घुसने नही देते।
  • महिलाओं का ये भी कहना है की शराब के साथ ही रैन बसेरे से मूत्र की भीषण दुर्गन्ध भी आती है ।
  • जिसके कारण वो अन्दर अगर चली भी जाएँ तो रह नही पाती हैं।
  • इसके बाद मजबूर होकर उन्हें और उनके बच्चों को सड़कों पर रात गुजारनी पड़ती है।
  • इन महिलाओं की समस्याओं को अपने कैमरे में कैद किया uttarpradesh.org के फोटो जर्नालिस्ट ‘सूरज कुमार‘ ने।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें