उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव पर आज हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।

रईस खान कराएँगे एफआईआर:

  • सूबे की समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव पर आज एफआईआर दर्ज करायी जाएगी।
  • यह एफआईआर राजधानी लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली पर दर्ज करायी जाएगी।
  • एफआईआर याची रईस खान दोपहर 2 बजे दर्ज कराएँगे।

बाबरी विध्वंस मामले में दर्ज करायी जाएगी एफआईआर:

  • सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव पर आज राजधानी में एफआईआर दर्ज करायी जाएगी।
  • यह एफआईआर रईस खान द्वारा दर्ज करायी जाएगी।
  • गौरतलब है कि, सपा प्रमुख पर एफआईआर बाबरी विध्वंस के मामले में मारे गए कारसेवकों की हत्या की बात कबूलने पर दर्ज करायी जाएगी।
  • हाल ही में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में सपा प्रमुख ने कहा था कि, देश की एकता बचाने के लिए 16 क्या 30 जानें भी लेनी पड़ती तो ले लेते।
  • जिसके बाद सूबे की राजनीति काफी गरम हो गयी थी।

खुद पर लिखी पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में कही थी बातें:

  • सपा प्रमुख ने कारसेवकों पर हमले की बात खुद पर लिखी पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में कही थी।
  • उन्होंने कहा था कि, देश की एकता और अखंडता के लिए कारसेवकों पर गोली चलाने का आदेश दिया था।
  • उन्होंने आगे कहा कि, उस दिन गोली न चलती तो देश पर से मुसलमानों का भरोसा उठ जाता।
  • सपा प्रमुख ने ये भी कहा था कि, एकता की रक्षा के लिए 16 क्या 30 जानें लेनी पड़ती तो ले लेते।
  • गौरतलब है कि, बाबरी विध्वंस में करीब 16 कारसेवकों की मौत हो गयी थी।

कौन हैं रईस खान:

  • सपा प्रमुख पर आज रईस खान एफआईआर दर्ज करवाएंगे।
  • रईस खान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सदस्य हैं।
  • सपा प्रमुख पर एफआईआर बाबरी विध्वंस में मारे गए कारसेवकों की हत्या की बात कबूलने पर दर्ज करायी जाएगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें